तेरी भोली सी सूरत साँवरिया
तेरी भोली सी सूरत साँवरिया,
मेरे दिल में बसी जा रही है,
अब तो पहले से भी तेरी ज्यादा,
ना जाने क्यों याद आ रही है,
तेरी भोली सी सूरत सांवरिया,
मेरे दिल में बसी जा रही है ||
मिल भी जाओ ये रिश्ता पुराना,
कहां मिलोगे बता दो ठिकाना,
तुम को भूले पड़े हम कन्हैया,
अब जगह भी समझ आ रही है,
तेरी भोली सी सूरत सांवरिया,
मेरे दिल में बसी जा रही है ||
उन गोपियों से हमको मिला दो,
रास करते कहा वो बता दो,
प्यारी प्यारी कदम्ब की छैंया,
मेरे मन को तड़पा रही है,
तेरी भोली सी सूरत सांवरिया,
मेरे दिल में बसी जा रही है ||
तेरी घुंघराली अलकों में उलझी,
मेरे प्यासी ये दोनों आँखे,
कौन जाने मेरे इस मन की,
याद आदत बनी जा रही है,
तेरी भोली सी सूरत सांवरिया,
मेरे दिल में बसी जा रही है ||
तेरी भोली सी सूरत साँवरिया,
मेरे दिल में बसी जा रही है,
अब तो पहले से भी तेरी ज्यादा,
ना जाने क्यों याद आ रही है,
तेरी भोली सी सूरत सांवरिया,
मेरे दिल में बसी जा रही है ||
- hindiआज जन्माष्टमी पर अवश्य पढ़ें – भए प्रगट कृपाला दीनदयाला
- hindiकान्हा मेरी राखी का, तुझे कर्ज चुकाना है – भजन
- hindiऐ मुरली वाले मेरे कन्हैया, बिना तुम्हारे
- hindiआज है आनंद बाबा नन्द के भवन में
- hindiआ जाओ सरकार, दिल ने पुकारा है
- hindiअब किसी महफिल में जाने
- hindiआता रहा है सांवरा, आता ही रहेगा
- hindiआपने अपना बनाया मेहरबानी आपकी
- hindiआनंद ही आनंद बरस रहा, बलिहारी ऐसे सद्गुरु की
- hindiआना मदन गोपाल, हमारे घर कीर्तन में
- hindiअगर प्यार तेरे से पाया ना होता
- hindiगजरा गिर गया जमुना जल में
- hindiबनवारी रे! जीने का सहारा तेरा नाम रे
- hindiबनवारी ओ कृष्ण मुरारी
- hindiबांटो बांटो मिठाई मनाओ ख़ुशी
Found a Mistake or Error? Report it Now


