ये अटल भरोसा प्यारे, खाली ना जाएगा PDF हिन्दी
Download PDF of Ye Atal Bharosa Pyare Khali Na Jayega Bhajan Hindi
Misc ✦ Bhajan (भजन संग्रह) ✦ हिन्दी
ये अटल भरोसा प्यारे, खाली ना जाएगा हिन्दी Lyrics
|| ये अटल भरोसा प्यारे, खाली ना जाएगा ||
ये अटल भरोसा प्यारे,
खाली ना जाएगा,
तू राम नाम का सुमिरन कर,
हनुमान आएगा,
तू राम नाम का सुमिरन कर,
हनुमान आएगा ॥
एक अटल भरोसा ही था,
सीता को प्रभु भक्ति पर,
और प्रभु को भी था भरोसा,
श्री हनुमत की शक्ति पर,
चाहे लाख बड़ा हो सागर,
ये लांघ जाएगा,
तू राम नाम का सुमिरन कर,
हनुमान आएगा,
तू राम नाम का सुमिरन कर,
हनुमान आएगा ॥
प्रभु नाम का सुमिरन ही तो,
विभीषण करता आया,
उस सुमिरन के बल पर ही,
हनुमान को सम्मुख पाया,
हर सच्चे भक्त का प्रभु से,
ये मिलन कराएगा,
तू राम नाम का सुमिरन कर,
हनुमान आएगा,
तू राम नाम का सुमिरन कर,
हनुमान आएगा ॥
‘योगी’ सुमिरन की युक्ति,
तेरा प्रभु से योग कराए,
खुद रामायण भी भक्तो,
हरि नाम महत्व बताए,
इस पावन नाम सहारे,
भव पार जाएगा,
तू राम नाम का सुमिरन कर,
हनुमान आएगा,
तू राम नाम का सुमिरन कर,
हनुमान आएगा ॥
ये अटल भरोसा प्यारे,
खाली ना जाएगा,
तू राम नाम का सुमिरन कर,
हनुमान आएगा,
तू राम नाम का सुमिरन कर,
हनुमान आएगा ॥
Join HinduNidhi WhatsApp Channel
Stay updated with the latest Hindu Text, updates, and exclusive content. Join our WhatsApp channel now!
Join Nowये अटल भरोसा प्यारे, खाली ना जाएगा
READ
ये अटल भरोसा प्यारे, खाली ना जाएगा
on HinduNidhi Android App
DOWNLOAD ONCE, READ ANYTIME
Your PDF download will start in 15 seconds
CLOSE THIS
