|| हे दयामय आप ही संसार के आधार हो ||
हे दयामय आप ही संसार के आधार हो।
आप ही करतार हो हम सबके पालनहार हो॥
जन्म दाता आप ही माता पिता भगवान हो।
सर्व सुख दाता सखा भ्राता हो तन धन प्राण हो॥
आपके उपकार का हम ऋण चुका सकते नहीं।
बिन कृपा के शांति सुखका सार पा सकते नहीं॥
दीजिये वह मति बने हम सदगुणी संसार में।
मन हो मंजुल धर्मं मय और तन लगे उपकार में॥
हे दयामय आपका हमको सदा आधार हो।
आपके भक्तों से ही भरपूर यह परिवार हो॥
छोड़ देवें काम को और क्रोध को मद लोभ को।
शुद्ध और निर्मल हमारा सर्वदा आचार हो।
प्रेम से मिल मिल के सारे गीत गायें आपके।
मन में बहता आपका ही प्रेम पारावार हो॥
जय पिता जय जय पिता, हम जय तुम्हारी गा रहे॥
रात दिन घर में हमारे आपकी जयकार हो॥
धन धान्य घर में जो सभी कुछ, आप का ही है दिया।
उसके लिये प्रभु आपको धन्यवाद सौ सौ बार हो॥
- hindiआज राम मेरे घर आए
- hindiआज अयोध्या की गलियों में, घुमे जोगी मतवाला
- hindiआदि अंत मेरा है राम
- hindiघर आये राम लखन और सीता
- hindiबोल सुवा राम राम, मीठी मीठी वाणी रे
- hindiबसाले मन मंदिर में राम
- hindiबधैया बाजे आँगने में
- hindiधुला लो पाँव राघव जी, अगर जो पार जाना है
- hindiधन्य वह घर ही है मंदिर, जहाँ होती है रामायण
- hindiबनेंगे सारे बिगड़े काम, प्रभु श्री राम को पूजो
- hindiदेखो राजा बने महाराज
- hindiदे दो अंगूठी मेरे प्राणों से प्यारी
- hindiडाल रही वरमाला अब तो जानकी
- hindiचोला माटी के हे राम
- hindiबिना राम रघुनंदन के, कोई नहीं है अपना रे
Found a Mistake or Error? Report it Now

