लाल लंगोटो हाथ में सोटो
तर्ज – कान में झुमका
लाल लंगोटो हाथ में सोटो,
बजरंगी नखराले,
लाल है यो तो अंजनी माँ का,
ठुमक ठुमक कर चाले,
ये है राम का दीवाना,
सियाराम का दीवाना ||
कभी ना ये घबराता है,
दुष्टों को मार भगाता है,
सूर्य को भी इसने अपने,
मुख में छुपाया है,
बहुत बड़ा बलधारी है,
माँ का आज्ञाकारी है,
माँ ने कहा वो पल में,
करके दिखाया है |
बड़ा है निराला मतवाला,
सबको प्यारा है ये अंजनी लाला,
शीश मुकुट मुखड़े पे लाली,
कान में कुंडल डालें,
लाल है यो तो अंजनी माँ का,
ठुमक ठुमक कर चाले,
ये है राम का दिवाना,
सियाराम का दीवाना ||
इन्हें क्रोध जब आता है,
कोई नहीं टिक पाता है,
लखन लाल के प्राणों को,
इसी ने बचाया है,
अहिरावण जब आया था,
राम लखन को छुड़ाया था,
ऐसी मार मारी |
यमलोक में पहुंचाया था,
सागर लांग जाना बूटी लाना,
कांधे राम लखन बिठाना,
शंकर सुवन केसरी नंदन,
करते खेल निराले,
लाल है यो तो अंजनी माँ का,
ठुमक ठुमक कर चाले,
ये है राम का दिवाना,
सियाराम का दीवाना ||
प्रभु प्रेम की माया है,
तन सिंदूर लगाया है,
धर मन में धीरज जब से,
सभा बीच आए है,
हंसे सभा में अज्ञानी,
राम ने लीला पहचानी,
सिंदूरी चोले का फिर,
वरदान पाए हैं |
कैसी इनकी की माया,
लंकापति भी इसको समझ ना पाया,
कहे श्वेता रावण की फिर से,
अकल में पड़ गए ताले,
लाल है यो तो अंजनी माँ का,
ठुमक ठुमक कर चाले,
ये है राम का दिवाना,
सियाराम का दीवाना ||
लाल लंगोटो हाथ में सोटो,
बजरंगी नखराले,
लाल है यो तो अंजनी माँ का,
ठुमक ठुमक कर चाले,
ये है राम का दीवाना,
सियाराम का दीवाना ||
- hindiश्री हनुमान अमृतवाणी
- hindiआओ सब महिमा गाये, मिल के हनुमान की
- hindiआओ राम भक्त हनुमान, हमारे घर कीर्तन में
- hindiभक्त तेरे बुलाये हनुमान रे
- hindiदुनिया मे देव हजारो हैं बजरंग बली का क्या कहना
- hindiदिल में श्री राम बसे हैं, संग माता जानकी
- hindiबड़े बलशाली है, बाबा बजरंग बली
- hindiबालाजीं मेरी बिगड़ी बना दो मेरे बालाजीं
- hindiबालाजी मने राम मिलन की आस
- hindiबालाजी की दुनिया दीवानी
- hindiबालाजी के चरणों में ये काम कर दिया
- hindiबालाजी के भक्तों सुनलो, बाबा का गुण गाया करो
- hindiबजरंगी तेरा सोटा कमाल
- hindiबजरंगी सरकार, द्वार तेरे आए
- hindiबजरंगी महाराज, तुम्हे भक्त बुलाते है
Found a Mistake or Error? Report it Now


