आये है दिन सावन के PDF हिन्दी
Download PDF of Aaye Hain Din Sawan Ke Bhajan Hindi
Shiva ✦ Bhajan (भजन संग्रह) ✦ हिन्दी
आये है दिन सावन के हिन्दी Lyrics
|| आये है दिन सावन के ||
आये है दिन सावन के
गंगा जल से भर के गगरिया,
गंगा जल से भर के गगरिया,
शिव को कावड़ चढ़ावन के,
आये हैं दिन सावन के,
आये हैं दिन सावन के ॥
यही है दुनिया में देव अकेला,
लगे है यहाँ कावड़ियो का मेला,
आये है दिन शिव भक्तो के,
आये है दिन शिव भक्तो के,
हर हर बम बम गावन के,
आये हैं दिन सावन के,
आये हैं दिन सावन के ॥
यही वो दिन बाबा माल लुटाये,
यहाँ से कोई खाली हाथ ना जाए,
भोलेनाथ से जी भर मांगो,
भोलेनाथ से जी भर मांगो,
आये है दिन मांगण के,
आये हैं दिन सावन के,
आये हैं दिन सावन के ॥
आओ जी सारे झूमो नाचो गाओ,
मचाओ ‘बनवारी’ धमाल मचाओ,
आये है दिन शिव शंभू के,
आये है दिन शिव शंभू के,
हमको पास बुलावन के,
आये हैं दिन सावन के,
आये हैं दिन सावन के ॥
आये है दिन सावन के,
गंगा जल से भर के गगरिया,
गंगा जल से भर के गगरिया,
शिव को कावड़ चढ़ावन के,
आये हैं दिन सावन के,
आये हैं दिन सावन के ॥
Join HinduNidhi WhatsApp Channel
Stay updated with the latest Hindu Text, updates, and exclusive content. Join our WhatsApp channel now!
Join Nowआये है दिन सावन के
READ
आये है दिन सावन के
on HinduNidhi Android App
DOWNLOAD ONCE, READ ANYTIME
Your PDF download will start in 15 seconds
CLOSE THIS
