दर्शन को तेरे आया PDF हिन्दी
Download PDF of Darshan Ko Tere Aaya Bhajan Hindi
Shri Ganesh ✦ Bhajan (भजन संग्रह) ✦ हिन्दी
दर्शन को तेरे आया हिन्दी Lyrics
|| दर्शन को तेरे आया ||
दर्शन को तेरे आया,
सब देव तेरी माया,
पूजा करेंगे तेरी,
सेवा करेंगे तेरी ॥
तुम ही मेरे हो लंबोदर,
आस ना कोई दूजा,
अपनी किरपा रखना स्वामी,
मन से की है पूजा,
मंदिर में तेरे आके देवा,
लडुवन भोग लगाके,
दर्शंन को तेरे आया,
सब देव तेरी माया,
पूजा करेंगे तेरी,
सेवा करेंगे तेरी ॥
ना कोई बंधन जगत का कोई,
पहरा ना लग पाए,
सब बाधाएं दूर है होती,
शरण जो तेरी आये,
गजमुख देव छवि ये तेरी,
मन में इसे बिठाके,
दर्शंन को तेरे आया,
सब देव तेरी माया,
पूजा करेंगे तेरी,
सेवा करेंगे तेरी ॥
तेरा ही मुख देख गणेशा,
रात को मैं सो जाऊं,
भोर भये जब आंख खुले तो,
तेरे दर्शन पाऊं,
शिव के पुत्र दुलारे तुम हो,
भक्तो के भी प्यारे,
दर्शंन को तेरे आया,
सब देव तेरी माया,
पूजा करेंगे तेरी,
सेवा करेंगे तेरी ॥
दर्शन को तेरे आया,
सब देव तेरी माया,
पूजा करेंगे तेरी,
सेवा करेंगे तेरी ॥
Join HinduNidhi WhatsApp Channel
Stay updated with the latest Hindu Text, updates, and exclusive content. Join our WhatsApp channel now!
Join Nowदर्शन को तेरे आया
READ
दर्शन को तेरे आया
on HinduNidhi Android App
DOWNLOAD ONCE, READ ANYTIME
Your PDF download will start in 15 seconds
CLOSE THIS
