Download HinduNidhi App
Misc

एक डाल दो पंछी बैठा – भजन

Ek Daal Do Panchhi Baitha Bhajan Hindi

MiscBhajan (भजन संग्रह)हिन्दी
Share This

॥एक डाल दो पंछी बैठा – भजन॥

एक डाल दो पंछी बैठा,
कौन गुरु कौन चेला,
गुरु की करनी गुरु भरेगा,
चेला की करनी चेला,
उड़ जा हंस अकेला ॥

माटी चुन चुन महल बनाया,
लोग कहे घर मेरा,
ना घर तेरा ना घर मेरा,
ना घर तेरा ना घर मेरा,
चिड़िया रैन बसेरा,

उड़ जा हंस अकेला ॥

मात कहे ये पुत्र हमारा,
बहन कहे ये वीरा,
भाई कहे ये भुजा हमारी,
भाई कहे ये भुजा हमारी,
नारी कहे नर मेरा,

उड़ जा हंस अकेला ॥

पेट पकड़ के माता रोई,
बांह पकड़ के भाई,
लपट झपट के तिरिया रोये,
लपट झपट के तिरिया रोये,
हंस अकेला जाई,

उड़ जा हंस अकेला ॥

कौड़ी कौड़ी माया जोड़ी,
जोड़ भरेला थैला,
कहत कबीर सुनो भाई साधो,
कहत कबीर सुनो भाई साधो,
संग चले ना ढेला,
उड़ जा हंस अकेला ॥

एक डाल दो पंछी बैठा,
कौन गुरु कौन चेला,
गुरु की करनी गुरु भरेगा,
चेला की करनी चेला रे साधु भाई,
उड़ जा हंस अकेला ॥

Found a Mistake or Error? Report it Now

Download HinduNidhi App

Download एक डाल दो पंछी बैठा - भजन PDF

एक डाल दो पंछी बैठा - भजन PDF

Leave a Comment