Hanuman Ji

हनुमान ने कर दिया काम, चुटकी बजाई करके

Hanuman Ne Kar Diya Kaam Chutki Bajay Karke Bhajan Hindi Lyrics

Hanuman JiBhajan (भजन संग्रह)हिन्दी
Share This

Join HinduNidhi WhatsApp Channel

Stay updated with the latest Hindu Text, updates, and exclusive content. Join our WhatsApp channel now!

Join Now

|| हनुमान ने कर दिया काम, चुटकी बजाई करके ||

सारे हार गए जोर लगाई करके,
हनुमान ने कर दिया काम,
चुटकी बजाई करके ॥

सीता को रावण हर लाया,
चिंतित थे श्री राम,
सात समंदर लांघे कैसे,
कौन करे ये काम,
सिया की सुध ल्याया,
लंका जलाई करके,
हनूमान ने कर दिया काम,
चुटकी बजाई करके ॥

शक्ति बाण लगी लक्ष्मण को,
घबराए श्री राम,
कौन है ऐसा वीर,
बचाए लक्ष्मण जी के प्राण,
बचाया लक्ष्मण को,
संजीवन लाए करके,
हनूमान ने कर दिया काम,
चुटकी बजाई करके ॥

भक्तों का ये संकट काटे,
संकट मोचन नाम,
‘सौरभ मधुकर’ बजरंगी का,
सालासर में धाम,
अपने भक्तो को,
गले से लगाए करके,
हनूमान ने कर दिया काम,
चुटकी बजाई करके ॥

सारे हार गए जोर लगाई करके,
हनुमान ने कर दिया काम,
चुटकी बजाई करके ॥

Read in More Languages:

Found a Mistake or Error? Report it Now

Download हनुमान ने कर दिया काम, चुटकी बजाई करके PDF

हनुमान ने कर दिया काम, चुटकी बजाई करके PDF

Leave a Comment

Join WhatsApp Channel Download App