हे भोले नाथ तेरी महिमा निराली PDF हिन्दी
Download PDF of Hey Bholenath Teri Mahima Nirali Bhajan Hindi
Shiva ✦ Bhajan (भजन संग्रह) ✦ हिन्दी
हे भोले नाथ तेरी महिमा निराली हिन्दी Lyrics
|| हे भोले नाथ तेरी महिमा निराली ||
हे भोले नाथ तेरी महिमा निराली,
जाने वो जिस ने तेरी लगन लगाली,
हे भोले नाथ तेरी महिमा निराली ।
तेरी शरण में जो भी आया,
उसको मिली तेरी करुना की छाया,
बिन मांगे वो सब कुछ पा ले,
जिसने तेरा ध्यान लगाया,
तेरा वचन कभी जाये न खाली,
तेरा वचन कभी जाये न खाली,
हे भोले नाथ तेरी महिमा निराली ।
संकट मोचन हे जग दाता,
तू है सभी का भाग्यविधाता,
ये श्रिष्टि परिवार है तेरा
जन जन से है तेरा नाता,
जग बगिया है तू है माली,
हे भोले नाथ तेरी महिमा निराली ।
शम्भू तेरे खेल निराले,
तेरा लिखा न कोई टाले,
भक्तजनो को अमृत बाँटे,
और खुद पीता विष के प्याले,
तेरी छवि मैंने मन में वसा ली,
तेरी छवि मैंने मन में वसा ली,
हे भोले नाथ तेरी महिमा निराली ।
हे भोले नाथ तेरी महिमा निराली,
जाने वो जिस ने तेरी लगन लगाली,
हे भोले नाथ तेरी महिमा निराली ।
Join HinduNidhi WhatsApp Channel
Stay updated with the latest Hindu Text, updates, and exclusive content. Join our WhatsApp channel now!
Join Nowहे भोले नाथ तेरी महिमा निराली
READ
हे भोले नाथ तेरी महिमा निराली
on HinduNidhi Android App
DOWNLOAD ONCE, READ ANYTIME
Your PDF download will start in 15 seconds
CLOSE THIS
