Download HinduNidhi App
Shri Krishna

जन्मे है कृष्ण कन्हाई गोकुल में बाजे बधाई – भजन

Janme Hai Krishna Kanhai Gokul Me Baje Bandhai Bhajan Hindi

Shri KrishnaBhajan (भजन संग्रह)हिन्दी
Share This

जन्मे है कृष्ण कन्हाई गोकुल में बाजे बधाई

जन्मे है कृष्ण कन्हाई,
गोकुल में देखो बाजे बधाई,
बाजे बधाई देखो बाजे बधाई,
बाजे बधाई देखो बाजे बधाई,
जन्मे हैं कृष्ण कन्हाई,
गोकुल में देखो बाजे बधाई ||

यमुना भी धन्य हुई,
छूके चरण को,
लेके वासुदेव चले,
प्यारे ललन को,
वो दिए कान्हा को ब्रज पहुंचाए,
गोकुल में देखो बाजे बधाई,
जन्मे हैं कृष्ण कन्हाई,
गोकुल में देखो बाजे बधाई ||

धन्य हुई ये ब्रजभूमि सारी,
त्रिलोकी नाथ जन्मे कृष्णमुरारी,
ओ सारी नगरी है आज हरषाई,
गोकुल में देखो बाजे बधाई,
जन्मे हैं कृष्ण कन्हाई,
गोकुल में देखो बाजे बधाई ||

अन्न धन लुटावे बाबा,
पायल और छल्ला,
लड्डूवा बटें और पेड़ा,
बर्फी रसगुल्ला,
मैया तो फूली ना समाई,
गोकुल में देखो बाजे बधाई,
जन्मे हैं कृष्ण कन्हाई,
गोकुल में देखो बाजे बधाई ||

दाऊ लुटावे सोना,
चांदी और जेवर,
छाया आनंद आज,
खुशियां है घर घर,
वो देख देख हसते है कन्हाई,
गोकुल में देखो बाजे बधाई,
जन्मे हैं कृष्ण कन्हाई,
गोकुल में देखो बाजे बधाई ||

जन्मे है कृष्ण कन्हाई,
गोकुल में देखो बाजे बधाई,
बाजे बधाई देखो बाजे बधाई,
बाजे बधाई देखो बाजे बधाई,
जन्मे हैं कृष्ण कन्हाई,
गोकुल में देखो बाजे बधाई ||

Read in More Languages:

Found a Mistake or Error? Report it Now

Download HinduNidhi App

Download जन्मे है कृष्ण कन्हाई गोकुल में बाजे बधाई - भजन PDF

जन्मे है कृष्ण कन्हाई गोकुल में बाजे बधाई - भजन PDF

Leave a Comment