Shri Ram

मन मंदिर में राम होना चाहिए

Maan Mandir Mein Ram Hona Chahiye Bhajan Hindi Lyrics

Shri RamBhajan (भजन संग्रह)हिन्दी
Share This

Join HinduNidhi WhatsApp Channel

Stay updated with the latest Hindu Text, updates, and exclusive content. Join our WhatsApp channel now!

Join Now

|| मन मंदिर में राम होना चाहिए ||

जुबां पे राम का नाम होना चाहिए,
मन मंदिर में राम होना चाहिए,
मन मंदिर में राम होना चाहिए ॥

सीताराम चरित अति पावन,
तुलसी करते गायन,
मर्यादा बिन राम है सूने,
कहती है रामायण,
मन अपना अयोध्या धाम होना चाहिए,
मन मंदिर में राम होना चाहिए ॥

मन मंदिर के सिंहासन पे,
सजेगा राम का आसन,
निर्मल मन तेरा हो जाएगा,
राम करेंगे शाशन,
पापों पे पूर्ण विराम होना चाहिए,
मन मंदिर में राम होना चाहिए ॥

जब जब होगी घर घर अंदर,
राम चरित की पूजा,
हनुमत की किरपा बरसेगी,
राम राज्य तब होगा,
प्रभु राम पे हमें अभिमान होना चाहिए,
मन मंदिर में राम होना चाहिए ॥

श्री राम चरित मानस अपनाकर,
राम चरित तुम गाओ,
कहता ‘रोमी’ पापी मन में,
राम की ज्योत जगाओ,
सियाराम का हमें गुलाम होना चाहिए,
मन मंदिर में राम होना चाहिए ॥

जुबां पे राम का नाम होना चाहिए,
मन मंदिर में राम होना चाहिए,
मन मंदिर में राम होना चाहिए ॥

Read in More Languages:

Found a Mistake or Error? Report it Now

Download मन मंदिर में राम होना चाहिए PDF

मन मंदिर में राम होना चाहिए PDF

Leave a Comment

Join WhatsApp Channel Download App