श्री ब्रह्माणी चालीसा PDF हिन्दी
Download PDF of Shri Brahmani Chalisa Hindi
Misc ✦ Chalisa (चालीसा संग्रह) ✦ हिन्दी
श्री ब्रह्माणी चालीसा हिन्दी Lyrics
श्री ब्रह्माणी चालीसा का पाठ करने से व्यक्ति को ज्ञान, बुद्धि और रचनात्मकता की प्राप्ति होती है। यह चालीसा त्रिदेवों में से एक, ब्रह्मा जी की शक्ति, देवी ब्रह्माणी को समर्पित है। इनका नियमित पाठ करने से शिक्षा, करियर और कला के क्षेत्र में सफलता मिलती है, और जीवन में आने वाली सभी बाधाएं दूर होती हैं।
|| श्री ब्रह्माणी चालीसा (Brahmani Chalisa PDF) ||
|| दोहा ||
कोटि कोटि नमन मेरे माता पिता को,
जिसने दिया शरीर
बलिहारी जाऊँ गुरू देव ने,
दिया हरि भजन में सीर ॥
|| चौपाई ||
जय जय जग मात ब्रह्माणी ।
भक्ति मुक्ति विश्व कल्याणी ॥
वीणा पुस्तक कर में सोहे ।
शारदा सब जग सोहे ॥
हँस वाहिनी जय जग माता ।
भक्त जनन की हो सुख दाता ॥
ब्रह्माणी ब्रह्मा लोक से आई ।
मात लोक की करो सहाई ॥
क्षीर सिन्धु में प्रकटी जब ही ।
देवों ने जय बोली तब ही ॥
चतुर्दश रतनों में मानी ।
अद॒भुत माया वेद बखानी ॥
चार वेद षट शास्त्र कि गाथा ।
शिव ब्रह्मा कोई पार न पाता ॥
आदि शक्ति अवतार भवानी ।
भक्त जनों की मां कल्याणी ॥
जब−जब पाप बढे अति भारे ।
माता शस्त्र कर में धारे ॥
पाप विनाशिनी तू जगदम्बा ।
धर्म हेतु ना करी विलम्बा ॥
नमो नमो ब्रह्मी सुखकारी ।
ब्रह्मा विष्णु शिव तोहे मानी ॥
तेरी लीला अजब निराली ।
सहाय करो माँ पल्लू वाली ॥
दुःख चिन्ता सब बाधा हरणी ।
अमंगल में मंगल करणी ॥
अन्न पूरणा हो अन्न की दाता ।
सब जग पालन करती माता ॥
सर्व व्यापिनी असंख्या रूपा ।
तो कृपा से टरता भव कूपा ॥
चंद्र बिंब आनन सुखकारी ।
अक्ष माल युत हंस सवारी ॥
पवन पुत्र की करी सहाई ।
लंक जार अनल सित लाई ॥
कोप किया दश कन्ध पे भारी ।
कुटम्ब संहारा सेना भारी ॥
तु ही मात विधी हरि हर देवा ।
सुर नर मुनी सब करते सेवा ॥
देव दानव का हुआ सम्वादा ।
मारे पापी मेटी बाधा ॥ २० ॥
श्री नारायण अंग समाई ।
मोहनी रूप धरा तू माई ॥
देव दैत्यों की पंक्ती बनाई ।
देवों को मां सुधा पिलाई ॥
चतुराई कर के महा माई ।
असुरों को तू दिया मिटाई ॥
नौ खण्ङ मांही नेजा फरके ।
भागे दुष्ट अधम जन डर के ॥
तेरह सौ पेंसठ की साला ।
आस्विन मास पख उजियाला ॥
रवि सुत बार अष्टमी ज्वाला ।
हंस आरूढ कर लेकर भाला ॥
नगर कोट से किया पयाना ।
पल्लू कोट भया अस्थाना ॥
चौसठ योगिनी बावन बीरा ।
संग में ले आई रणधीरा ॥
बैठ भवन में न्याय चुकाणी ।
द्वार पाल सादुल अगवाणी ॥
सांझ सवेरे बजे नगारा ।
उठता भक्तों का जयकारा ॥
मढ़ के बीच खड़ी मां ब्रह्माणी ।
सुन्दर छवि होंठो की लाली ॥
पास में बैठी मां वीणा वाली ।
उतरी मढ़ बैठी महा काली ॥
लाल ध्वजा तेरे मंदिर फरके ।
मन हर्षाता दर्शन करके ॥
चैत आसोज में भरता मेला ।
दूर दूर से आते चेला ॥
कोई संग में, कोई अकेला ।
जयकारो का देता हेला ॥
कंचन कलश शोभा दे भारी ।
दिव्य पताका चमके न्यारी ॥
सीस झुका जन श्रद्धा देते ।
आशीष से झोली भर लेते ॥
तीन लोकों की करता भरता ।
नाम लिए सब कारज सरता ॥
मुझ बालक पे कृपा की ज्यो ।
भुल चूक सब माफी दीज्यो ॥
मन्द मति यह दास तुम्हारा ।
दो मां अपनी भक्ती अपारा ॥
जब लगि जिऊ दया फल पाऊं ।
तुम्हरो जस मैं सदा ही गाऊं ॥
|| दोहा ||
राग द्वेष में लिप्त मन,
मैं कुटिल बुद्धि अज्ञान ।
भव से पार करो मातेश्वरी,
अपना अनुगत जान ॥
|| श्री ब्रह्माणी चालीसा पाठ विधि ||
ब्रह्माणी चालीसा का पाठ शुरू करने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना आवश्यक है:
- सोमवार या शुक्रवार के दिन सुबह स्नान करके स्वच्छ वस्त्र पहनें। एक साफ और शांत स्थान पर देवी ब्रह्माणी की मूर्ति या तस्वीर स्थापित करें।
- एक दीया (घी का), धूप, फूल (सफेद या पीले रंग के फूल विशेष रूप से), रोली, अक्षत और प्रसाद (मिठाई या फल) तैयार रखें।
- इसके बाद, देवी ब्रह्माणी का ध्यान करते हुए मन ही मन उनका आह्वान करें।
- अपनी इच्छा को मन में रखते हुए चालीसा पाठ का संकल्प लें।
- श्रद्धा और भक्ति के साथ चालीसा का पाठ करें।
- पाठ पूरा होने के बाद देवी ब्रह्माणी की आरती करें और प्रसाद सभी में बांट दें।
|| श्री ब्रह्माणी चालीसा के लाभ ||
- इस चालीसा के नियमित पाठ से ज्ञान और बुद्धि में वृद्धि होती है।
- विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता मिलती है और एकाग्रता बढ़ती है।
- कला, लेखन और अन्य रचनात्मक क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों के लिए यह चालीसा बहुत लाभकारी है।
- नौकरी और व्यापार में सफलता मिलती है, और करियर में तरक्की होती है।
- घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मकता का संचार होता है।
Join HinduNidhi WhatsApp Channel
Stay updated with the latest Hindu Text, updates, and exclusive content. Join our WhatsApp channel now!
Join Nowश्री ब्रह्माणी चालीसा

READ
श्री ब्रह्माणी चालीसा
on HinduNidhi Android App
DOWNLOAD ONCE, READ ANYTIME
Your PDF download will start in 15 seconds
CLOSE THIS
