Shiva

तेरे दर जबसे ओ भोले, आना जाना हो गया

Tere Dar Jab Se O Bhole Aana Jana Ho Gaya Bhajan Hindi Lyrics

ShivaBhajan (भजन संग्रह)हिन्दी
Share This

Join HinduNidhi WhatsApp Channel

Stay updated with the latest Hindu Text, updates, and exclusive content. Join our WhatsApp channel now!

Join Now

|| तेरे दर जबसे ओ भोले, आना जाना हो गया ||

तेरे दर जबसे ओ भोले,

आना जाना हो गया,

आना जाना हो गया मेरा,

आना जाना हो गया,

मिल गई खुशियां सभी मेरा,

तू खजाना हो गया,

तेरे दर जब से ओ भोलें,

आना जाना हो गया ॥

बनके भवरा मैं था भटका,

फूल खिला ना मन कभी,

थामी जब उंगली ओ भोले,

जग बेगाना हो गया,

तेरे दर जब से ओ भोलें,

आना जाना हो गया ॥

कोई चला ना साथ मेरे,

कहते थे पागल सभी,

तूने रख दिया हाथ सर पे,

मैं सयाना हो गया,

तेरे दर जब से ओ भोलें,

आना जाना हो गया ॥

आँखों में आंसू भरे है,

लब पे फरियाद यही,

तेरे चरणों का ये भोले,

दिल दीवाना हो गया,

तेरे दर जब से ओ भोलें,

आना जाना हो गया ॥

तेरे बिन कोई ना अपना,

ना अर्चू पहचान है,

तेरी चौखट ही ओ भोले,

अब ठिकाना हो गया,

तेरे दर जब से ओ भोलें,

आना जाना हो गया ॥

तेरे दर जबसे ओ भोले,

आना जाना हो गया,

आना जाना हो गया मेरा,

आना जाना हो गया,

मिल गई खुशियां सभी मेरा,

तू खजाना हो गया,

तेरे दर जब से ओ भोलें,

आना जाना हो गया ॥

Read in More Languages:

Found a Mistake or Error? Report it Now

Download तेरे दर जबसे ओ भोले, आना जाना हो गया PDF

तेरे दर जबसे ओ भोले, आना जाना हो गया PDF

Leave a Comment

Join WhatsApp Channel Download App