तेरे दरबार की चाकरी – भजन PDF हिन्दी
Download PDF of Tere Darbar Ki Chakari Bhajan Hindi
Shri Krishna ✦ Bhajan (भजन संग्रह) ✦ हिन्दी
तेरे दरबार की चाकरी – भजन हिन्दी Lyrics
तेरे दरबार की चाकरी
तर्ज – ज़िन्दगी की ना टूटे लड़ी
तेरे दरबार की चाकरी,
सबसे बढ़िया है सबसे खरी,
सबसे बढ़िया है सबसे खरी,
तेरे दरबार की चाकरीं,
सबसे बढ़िया है सबसे खरी ||
जबसे पाई तेरी चाकरी,
दुनिया बदली सांवरिया मेरी,
तुझसा मालिक जहां में नहीं,
जिसको इतनी फिकर हो मेरी,
ऐसी दूजी नहीं,
ऐसी दूजी नहीं नौकरी,
ऐसी दूजी नहीं नौकरी,
सबसे बढ़िया है सबसे खरी,
तेरे दरबार की चाकरीं,
सबसे बढ़िया है सबसे खरी ||
मेरी तनख्वाह भी कूछ कम नही,
कूछ मिले ना मिले ग़म नही,
तेरी सेवा बजाता रहूं,
तेरा सेवक कहाता रहूं,
श्याम ये ही तमन्ना मेरी,
सबसे बढ़िया है सबसे खरी,
तेरे दरबार की चाकरीं,
सबसे बढ़िया है सबसे खरी ||
एक तेरा सहारा हमें,
एक तेरा ही है आसरा,
तेरी किरपा से जीते है हम,
मेरे मालिक मेरे सांवरा,
भक्त आए है,
भक्त आए शरण मे तेरी,
भक्त आए शरण मे तेरी,
सबसे बढ़िया है सबसे खरी,
तेरे दरबार की चाकरीं,
सबसे बढ़िया है सबसे खरी ||
तेरे दरबार की चाकरी,
सबसे बढ़िया है सबसे खरी,
सबसे बढ़िया है सबसे खरी,
तेरे दरबार की चाकरीं,
सबसे बढ़िया है सबसे खरी ||
Join HinduNidhi WhatsApp Channel
Stay updated with the latest Hindu Text, updates, and exclusive content. Join our WhatsApp channel now!
Join Nowतेरे दरबार की चाकरी – भजन
READ
तेरे दरबार की चाकरी – भजन
on HinduNidhi Android App