ये बाल घुंगराले नैना काले काले – भजन PDF हिन्दी
Download PDF of Ye Baal Ghunghrale Naina Kale Kale Bhajan Hindi
Shri Krishna ✦ Bhajan (भजन संग्रह) ✦ हिन्दी
ये बाल घुंगराले नैना काले काले – भजन हिन्दी Lyrics
ये बाल घुंगराले नैना काले काले
तर्ज – ये रेशमी झुल्फे
ये बाल घुंगराले नैना काले काले,
नजर सांवरे लग ना जाये कही,
माथे पर एक काला,
टिका तो लगा ले,
नजर सांवरे लग ना जाये कही ||
बात दिल में जो है,
खुल के मैं बोल दूँ,
चाहे जी तुझको फूलो से,
मैं तोल दू,
काबू मे जज्बात रखूं,
मन में मन की बात रखूं,
नजर सांवरे लग ना जाये कही ||
तुझको टुक टुक निहारे,
दीवाने तेरे,
कुछ नए कुछ है आशिक,
पुराने तेरे,
मस्त पवन सी चाल तेरी,
हसी है बड़ी कमाल तेरी,
नजर सांवरे लग ना जाये कही ||
अपनी पलकों में प्यारे,
छुपा लू तुझे,
जो ना छुटे वो काजल,
बना लूँ तुझे,
मैं जाऊ कुर्बान तेरे,
तुझमे अटके है प्राण मेरे,
नजर सांवरे लग ना जाये कही ||
ये बाल घुंगराले नैना काले काले,
नजर सांवरे लग ना जाये कही,
माथे पर एक काला,
टिका तो लगा ले,
नजर सांवरे लग ना जाये कही ||
Join HinduNidhi WhatsApp Channel
Stay updated with the latest Hindu Text, updates, and exclusive content. Join our WhatsApp channel now!
Join Nowये बाल घुंगराले नैना काले काले – भजन
READ
ये बाल घुंगराले नैना काले काले – भजन
on HinduNidhi Android App