॥ हे शम्भू बाबा मेरे भोले नाथ – भजन ॥
शिव नाम से है,
जगत में उजाला ।
हरी भक्तो के है,
मन में शिवाला ॥
हे शम्भू बाबा मेरे भोले नाथ,
तीनो लोक में तू ही तू ।
श्रद्धा सुमन मेरा,
मन बेलपत्री,
जीवन भी अर्पण कर दूँ ॥
जग का स्वामी है तू,
अंतरयामी है तू,
मेरे जीवन की,
अनमिट कहानी है तू ।
तेरी शक्ति अपार,
तेरा पावन है द्वार,
तेरी पूजा ही,
मेरा जीवन आधार ।
धुल तेरे चरणों की ले कर,
जीवन को साकार किया ॥
॥ हे शम्भू बाबा…॥
मन में है कामना,
कुछ मैं और जानू ना,
ज़िन्दगी भर करू,
तेरी आराधना।
सुख की पहचान दे,
तू मुझे ज्ञान दे,
प्रेम सब से करूँ,
ऐसा वरदान दे ।
तुने दिया बल निर्बल को,
अज्ञानी को ज्ञान दिया ॥
हे शम्भू बाबा मेरे भोले नाथ,
तीनो लोक में तू ही तू।
श्रद्धा सुमन मेरा,
मन बेलपत्री,
जीवन भी अर्पण कर दूँ॥
- hindiआज सोमवार है ये शिव का दरबार
- hindiआये है दिन सावन के
- hindiआ जाओ भोले बाबा मेरे मकान में
- hindiआ रही है पालकी
- hindiअब दया करो हे भोलेनाथ
- hindiआयो आयो रे शिवरात्रि त्योहार
- hindiआया पावन सोमवार
- hindiआओ आ जाओ भोलेनाथ
- hindiभक्तो का कल्याण करे रे, मेरा शंकर भोला
- hindiबम बम भोले बोल योगिया
- hindiबोली गौरी सुनो भोला, बात मेरी ध्यान से सुनलो
- hindiबता मेरे भोले बाबा रे, तेरी कैसे महिमा गाऊं
- hindiबम बम भोला, पहना सन्यासी चोला
- hindiबम बाज रही भोले की, चारों दिशाएं
- hindiगलियां जरा सजा दो, महाकाल आ रहे है
Found a Mistake or Error? Report it Now


