|| करूँ वंदन हे शिव नंदन ||
करूँ वंदन हे शिव नंदन,
तेरे चरणों की धूल है चन्दन,
तेरी जय हो गजानन जी,
जय जय हो गजानन जी ॥
विघ्न अमंगल तेरी कृपा से,
मिटते है गजराज जी,
विश्व विनायक बुद्धि विधाता,
श्री गणपति गजराज जी,
जब भी मन से करूँ अभिनन्दन,
अंतर मन हो जाए पावन,
तेरी जय हो गजानन जी,
जय जय हो गजानन जी ॥
करूं वंदन हें शिव नंदन,
तेरे चरणों की धूल है चन्दन,
तेरी जय हो गजानन जी,
जय जय हो गजानन जी ॥
रिद्धि सिद्धि के संग तिहारो,
सोहे मूस सवारी,
शुभ और लाभ के संग पधारो,
भक्तन के हितकारी,
काटो क्लेश कलह के बंधन,
हे लम्बोदर हे जग वंदन,
तेरी जय हो गजानन जी,
जय जय हो गजानन जी ॥
करूं वंदन हें शिव नंदन,
तेरे चरणों की धूल है चन्दन,
तेरी जय हो गजानन जी,
जय जय हो गजानन जी ॥
देवो में है प्रथम पूज्य,
हे एकदंत शुभकारी,
वंदन करे ‘देवेंद्र’ उमासूत,
पर जाऊँ बलिहारी,
करता ‘कुलदीप’ महिमा मंडन,
‘बादल’ विघ्नेश्वर का सुमिरण,
तेरी जय हो गजानन जी,
जय जय हो गजानन जी ॥
करूं वंदन हें शिव नंदन,
तेरे चरणों की धूल है चन्दन,
तेरी जय हो गजानन जी,
जय जय हो गजानन जी ॥
करूँ वंदन हे शिव नंदन,
तेरे चरणों की धूल है चन्दन,
तेरी जय हो गजानन जी,
जय जय हो गजानन जी ॥
- hindiसिर्फ मोदक नहीं, यहाँ ‘खोज’ का भोग लगता है – ढुण्ढिराज चतुर्थी की अनसुनी महिमा
- hindiआ जाओ गजानन प्यारे
- hindiआये है गणेश बप्पा, आज मोरे आंगना
- hindiआओ विनायक म्हारे आंगणिये पधारो
- hindiआओ अंगना पधारो श्री गणेश जी
- hindiआना हो श्री गणेशा, मेरे भी घर में आना
- hindiआना गणपति देवा, हमारे घर कीर्तन में
- hindiगौरी के लाला हो, मेरे घर आ जाना
- hindiभक्तो के द्वार पधारो
- hindiगजमुखं द्विभुजं देवा लम्बोदरं
- hindiगजानंद वन्दन करते है
- hindiगजानंद महाराज पधारो कीर्तन की तैयारी है
- hindiगजानंद जी ने, ल्यावो रे मनाय, वारी जाऊं
- hindiगजानंद बेगा आओ, साथ रिद्धि सिद्धि ने ल्याओ
- hindiगौरी के लाड़ले
Found a Mistake or Error? Report it Now

