|| हे गणनायक सब सुखदायक, करो विघ्न सब दूर ||
हे गणनायक सब सुखदायक,
करो विघ्न सब दूर,
शरण तेरी आए है ॥
रणत भवर गढ़ वास करो,
रिद्धि सिद्धि भंडार भरो,
प्रथम निमंत्रण स्वीकारो,
अटके कारज सिद्ध करो,
शिव गिरजा के कुंवर लाड़ला,
शिव गिरजा के कुंवर लाड़ला,
आस हमारी पुर,
शरण तेरी आए है,
हे गण नायक सब सुख दायक,
करो विघ्न सब दूर,
शरण तेरी आए है ॥
स्वर्ण छत्र सिर पर धारी,
शोभित मुकुट छटा न्यारी,
चमक रह्या कुण्डल भारी,
मणि माला लागे प्यारी,
रत्न जड़ित पहने पैंजनिया,
रत्न जड़ित पहने पैंजनिया,
नैनन बरसे नूर,
शरण तेरी आए है,
हे गण नायक सब सुख दायक,
करो विघ्न सब दूर,
शरण तेरी आए है ॥
मखमल वस्त्र बदन सोहे,
कुमकुम तिलक नयन मोहे,
माँ जगदम्बा लाड़ करे,
ठुमक ठुमक कर नृत्य करे,
सुर किन्नर यश गान सुनावे,
सुर किन्नर यश गान सुनावे,
दर्शन दो भरपूर,
शरण तेरी आए है,
हे गण नायक सब सुख दायक,
करो विघ्न सब दूर,
शरण तेरी आए है ॥
मूषक वाहन है तेरा,
सूंड निराली सोहे है,
ऐसा अनुपम रूप तेरा,
देखत ही मन मोहे है,
बुद्धि बल से सब देवन का,
बुद्धि बल से सब देवन का,
किया मान मद चूर,
शरण तेरी आए है,
हे गण नायक सब सुख दायक,
करो विघ्न सब दूर,
शरण तेरी आए है ॥
हे गणनायक सब सुखदायक,
करो विघ्न सब दूर,
शरण तेरी आए है ॥
- hindiभाव सुमन लेकर मैं बैठा, गौरी सुत स्वीकार करो
- hindiगोरी सुत गणराज पधारो
- hindiगुणवान मेरे गणपति बुद्धि के है दाता
- hindiघुमतड़ा घर आवो, ओ म्हारा प्यारा गजानन
- hindiगिरिजा के छैया, गणपति तुम्हे पुकारूँ
- hindiहे गजानन पधारो
- hindiहे गणनायक जय सुखदायक
- hindiहे विनय विनायक विनती करा
- hindiहे गणपति गजानन, मेरे द्वार तुम पधारो
- hindiहे गणपति हे गणराज, आपका अभिनन्दन
- hindiहे जगवंदन गौरी नन्दन, नाथ गजानन आ जाओ
- hindiहे प्रथम पूज्य गौरीनंदन, हम शरण तिहारी आए है
- hindiहुई गलियों में जय जयकार
- hindiजय गणेश गणनाथ दयानिधि
- hindiजय गणेश जय गजवदन, कृपा सिंधु भगवान
Found a Mistake or Error? Report it Now