|| हे गजानन पधारो ||
सिद्धिविनायक मंगलमूर्ति,
विघ्नहरण सुखपाल जी,
हे गजानन पधारो गौरी लाल जी,
हे गजानन पधारों गौरी लाल जी ॥
महिमा है अतिभारी चार भुजा धारी,
एकदंत दयावंत न्यारी मूषक सवारी,
गल मोतियन की माला साजे,
चन्दन चौकी देव विराजे,
केसर तिलक सोहे भाल जी,
हे गजानन पधारों गौरी लाल जी ॥
शम्भू दियो वरदान देवो में देवा महान,
पहले तुम्हरो ही ध्यान तुम्हरो ही गुणगान,
पान पुष्प से तुमको रुझावे,
मनवांछित फल सो जन पावे,
ले लड्डूवन की थाल जी,
हे गजानन पधारों गौरी लाल जी ॥
सभी विघ्न हरो जी दूर संकट करो जी,
झोली सुख से भरो जी हाथ सिर पे धरो जी,
दास ‘सरल’ को आसरा तेरा,
कंठ में हो सरस्वती बसेरा,
दीजो स्वर और ताल जी,
हे गजानन पधारों गौरी लाल जी ॥
सिद्धिविनायक मंगलमूर्ति,
विघ्नहरण सुखपाल जी,
हे गजानन पधारो गौरी लाल जी,
हे गजानन पधारों गौरी लाल जी ॥
- hindiसिर्फ मोदक नहीं, यहाँ ‘खोज’ का भोग लगता है – ढुण्ढिराज चतुर्थी की अनसुनी महिमा
- hindiआ जाओ गजानन प्यारे
- hindiआये है गणेश बप्पा, आज मोरे आंगना
- hindiआओ विनायक म्हारे आंगणिये पधारो
- hindiआओ अंगना पधारो श्री गणेश जी
- hindiआना हो श्री गणेशा, मेरे भी घर में आना
- hindiआना गणपति देवा, हमारे घर कीर्तन में
- hindiगौरी के लाला हो, मेरे घर आ जाना
- hindiभक्तो के द्वार पधारो
- hindiगजमुखं द्विभुजं देवा लम्बोदरं
- hindiगजानंद वन्दन करते है
- hindiगजानंद महाराज पधारो कीर्तन की तैयारी है
- hindiगजानंद जी ने, ल्यावो रे मनाय, वारी जाऊं
- hindiगजानंद बेगा आओ, साथ रिद्धि सिद्धि ने ल्याओ
- hindiगौरी के लाड़ले
Found a Mistake or Error? Report it Now

