ऐसी भक्ति महादेव दे दो हमें PDF हिन्दी
Download PDF of Aisi Bhakti Mahadev De Do Hame Bhajan Hindi
Shiva ✦ Bhajan (भजन संग्रह) ✦ हिन्दी
ऐसी भक्ति महादेव दे दो हमें हिन्दी Lyrics
|| ऐसी भक्ति महादेव दे दो हमें ||
ऐसी भक्ति हे शम्भू दे दो मुझे,
रात दिन मैं भजन तेरे गाता रहूं,
जैसा भी आए ग़म जिंदगी में मगर,
दो वो शक्ति की मैं मुस्कुराता रहूं,
ऐसी भक्ति महादेव दे दो हमें,
रात दिन हम भजन तेरे गाते रहें ॥
तार ऐसा जुड़े जो ना टूटे कभी,
दुनिया रूठे मगर तू ना रूठे कभी,
जीते जी तेरी चौखट ना छूटे कभी,
जिंदगी भर अलख मैं जगाता रहूं,
ऐसी भक्ति महादेव दे दों हमें,
रात दिन हम भजन तेरे गाते रहें ॥
हे दया आपकी जो ये दर्शन दिए,
इससे ज्यादा भला और क्या चाहिए,
तेरी झूठन के दो कोर मिलते रहे,
बोझ जो जिंदगी का उठाता रहूं,
ऐसी भक्ति महादेव दे दों हमें,
रात दिन हम भजन तेरे गाते रहें ॥
तेरी लागि जो लौ वो कभी ना बुझे,
भूल से भी कभी ना मैं भूलूँ तुझे,
भोले ऐसा दीवाना बना दो मुझे,
जाने के बाद भी याद आता रहूं,
ऐसी भक्ति महादेव दे दों हमें,
रात दिन हम भजन तेरे गाते रहें ॥
ऐसी भक्ति हे शम्भू दे दो मुझे,
रात दिन मैं भजन तेरे गाता रहूं,
जैसा भी आए ग़म जिंदगी में मगर,
दो वो शक्ति की मैं मुस्कुराता रहूं,
ऐसी भक्ति महादेव दे दो हमें,
रात दिन हम भजन तेरे गाते रहें ॥
Join HinduNidhi WhatsApp Channel
Stay updated with the latest Hindu Text, updates, and exclusive content. Join our WhatsApp channel now!
Join Nowऐसी भक्ति महादेव दे दो हमें
READ
ऐसी भक्ति महादेव दे दो हमें
on HinduNidhi Android App
DOWNLOAD ONCE, READ ANYTIME
Your PDF download will start in 15 seconds
CLOSE THIS
