Shri Krishna

श्री बाल कृष्ण जी आरती

Bal Krishna Aarti Hindi Lyrics

Shri Krishna ✦ Aarti (आरती संग्रह) ✦ हिन्दी
Share This

Join HinduNidhi WhatsApp Channel

Stay updated with the latest Hindu Text, updates, and exclusive content. Join our WhatsApp channel now!

Join Now

|| बाल कृष्ण आरती ||

आरती बाल कृष्ण की कीजै,
अपना जन्म सफल कर लीजै ॥

श्री यशोदा का परम दुलारा,
बाबा के अँखियन का तारा ।
गोपियन के प्राणन से प्यारा,
इन पर प्राण न्योछावर कीजै ॥

॥ आरती बाल कृष्ण की कीजै…॥

बलदाऊ के छोटे भैया,
कनुआ कहि कहि बोले मैया ।
परम मुदित मन लेत बलैया,
अपना सरबस इनको दीजै ॥

॥ आरती बाल कृष्ण की कीजै…॥

श्री राधावर कृष्ण कन्हैया,
ब्रज जन को नवनीत खवैया ।
देखत ही मन लेत चुरैया,
यह छवि नैनन में भरि लीजै ॥

॥ आरती बाल कृष्ण की कीजै…॥

तोतली बोलन मधुर सुहावै,
सखन संग खेलत सुख पावै ।
सोई सुक्ति जो इनको ध्यावे,
अब इनको अपना करि लीजै ॥

आरती बाल कृष्ण की कीजै,
अपना जन्म सफल कर लीजै ॥

Read in More Languages:

Found a Mistake or Error? Report it Now

Download श्री बाल कृष्ण जी आरती MP3 (FREE)

♫ श्री बाल कृष्ण जी आरती MP3

Download श्री बाल कृष्ण जी आरती PDF

श्री बाल कृष्ण जी आरती PDF

Leave a Comment

Join WhatsApp Channel Download App