Download HinduNidhi App
Misc

गंगा स्तुति

Ganga Stuti Hindi

MiscStuti (स्तुति संग्रह)हिन्दी
Share This

॥ गंगा स्तुति ॥

जय जय भगीरथनन्दिनि, मुनि-चय चकोर-चन्दिनि,
नर-नाग-बिबुध-बन्दिनि जय जह्नु बालिका ।
बिस्नु-बिस्नुपद-सरोजजासि, ईस-सीसपर बिभासि,
त्रिपथगासि, पुन्यरासि, पाप-छालिका ॥

जय जय भगीरथनन्दिनि……

बिमल बिपुल बहसि बारि, सीतल त्रयताप-हारि,
भँवर बर बिभंगतर तरंग-मालिका ।
पुरजन पूजोपहार, सोभित ससि धवलधार,
भंजन भव-भार, भक्ति-कल्पथालिका ॥

जय जय भगीरथनन्दिनि…..

निज तटबासी बिहंग, जल-थल-चर पसु-पसुपतंग,
कीट,जटिल तापस सब सरिस पालिका ।
तुलसी तव तीर तीर सुमिरत रघुबंस-बीर,
बिचरत मति देहि मोह-महिष-कालिका ॥

जय जय भगीरथनन्दिनि……

Found a Mistake or Error? Report it Now

Download HinduNidhi App

Download गंगा स्तुति PDF

गंगा स्तुति PDF

Leave a Comment