Hanuman Ji

हे संकट मोचन करते है वंदन

Hey Sankat Mochan Karte Hai Vandan Bhajan Hindi Lyrics

Hanuman JiBhajan (भजन संग्रह)हिन्दी
Share This

Join HinduNidhi WhatsApp Channel

Stay updated with the latest Hindu Text, updates, and exclusive content. Join our WhatsApp channel now!

Join Now

|| हे संकट मोचन करते है वंदन ||

हे संकट मोचन करते है वंदन,
तुम्हरे बिना संकट कौन हरे,
सालासर वाले तुम हो रखवाले,
तुम्हरे बिना संकट कौन हरे ॥

सिवा तेरे ना दूजा हमारा,
तू ही आकर के देता सहारा,
जो भी विपदा आए,
पल में मिट जाए,
तुम्हरे बिना संकट कौन हरे ॥

तूने रघुवर के दुखड़ो को टाला,
हर मुसीबत से उनको निकाला,
रघुवर के प्यारे,
आँखों के तारे,
तुम्हरे बिना संकट कौन हरे ॥

अपने भगतो के दुखड़े मिटाते,
‘हर्ष’ आफत से हमको बचाते,
किरपा यूँ रखना,
थामे तू रखना,
तुम्हरे बिना संकट कौन हरे ॥

हे संकट मोचन करते है वंदन,
तुम्हरे बिना संकट कौन हरे,
सालासर वाले तुम हो रखवाले,
तुम्हरे बिना संकट कौन हरे ॥

Read in More Languages:

Found a Mistake or Error? Report it Now

Download हे संकट मोचन करते है वंदन PDF

हे संकट मोचन करते है वंदन PDF

Leave a Comment

Join WhatsApp Channel Download App