Shiva

महाकाल की नगरी मेरे मन को भा गई

Mahakal Ki Nagri Mere Maan Ko Bha Gayi Bhajan Hindi Lyrics

ShivaBhajan (भजन संग्रह)हिन्दी
Share This

Join HinduNidhi WhatsApp Channel

Stay updated with the latest Hindu Text, updates, and exclusive content. Join our WhatsApp channel now!

Join Now

|| महाकाल की नगरी मेरे मन को भा गई ||

मेरे भोले की सवारी आज आयी,
मेरे शंकर की सवारी आज आयी,
जोगन बन नाचूंगी मैं भी,
जोगन बन नाचूंगी ॥

गले में उसके सर्पो की माला,
शम्भू पीते विष का प्याला,
सुन्दर रूप है उसका निराला,
बाबा मेरा भोला भाला,
तेरा नाम जपे दुनिया सारी,
जोगन बन नाचूंगी मैं भी,
जोगन बन नाचूंगी ॥

जटा गंग भंग पि के आए,
गौरा मैया के मन हर्षाये,
अक धतूरा जो भोग लगाए,
उसकी नैया पार लगाए,
भोला कहलाता है विषधारी,
जोगन बन नाचूंगी मैं भी,
जोगन बन नाचूंगी ॥

अंग पे अपने भस्म रमाए,
डम डम डम डम डमरू बजाए,
औघड़दानी रूप धरा है,
‘ब्रजवासी’ तेरी महिमा गाए,
शिव नाम के है सारे पुजारी,
जोगन बन नाचूंगी मैं भी,
जोगन बन नाचूंगी ॥

मेरे भोले की सवारी आज आयी,
मेरे शंकर की सवारी आज आयी,
जोगन बन नाचूंगी मैं भी,
जोगन बन नाचूंगी ॥

Read in More Languages:

Found a Mistake or Error? Report it Now

Download महाकाल की नगरी मेरे मन को भा गई PDF

महाकाल की नगरी मेरे मन को भा गई PDF

Leave a Comment

Join WhatsApp Channel Download App