मेरे सर पर रखदो मैया
मेरे सर पर रखदो मैया जी,
अपने ये दोनों हाथ,
देना हो तो दीजिए,
जनम जनम का साथ ||
इस जनम में सेवा देकर,
बहुत बड़ा अहसान किया,
तू ही साथी तू ही खिवईया,
मैंने तुझे पहचान लिया |
हम साथ रहे जन्मों तक,
हम साथ रहे जन्मों तक,
बस रखना इतनी बात ||
देना हो तो दीजिए,
जनम जनम का साथ ||
झुलस रहें है गम की धुप में,
प्यार की छईया कर दे तू,
बिन पानी के नाव चले ना,
अब पतवार पकड़ ले तू |
मेरा रस्ता रौशन कर दे,
मेरा रस्ता रौशन कर दे,
छायी अंधियारी रात ||
देना हो तो दीजिए,
जनम जनम का साथ ||
देने वाली मैय्या हो तो,
धन और दौलत क्या मांगे,
साथ अगर मैय्या का हो तो,
नाम और इज्जत क्या मांगे |
मेरे जीवन में तू कर दे,
मेरे जीवन में तू कर दे,
माँ किरपा की बरसात ||
देना हो तो दीजिए,
जनम जनम का साथ ||
मात तेरे चरणों की धूल ये,
धन दौलत से महंगी है,
एक नज़र कृपा की मैय्या,
नाम इज्जत से महंगी है |
मेरे दिल की तम्मना यही है,
मेरे दिल की तम्मना यही है,
करूँ सेवा तेरी दिन रात ||
देना हो तो दीजिए,
जनम जनम का साथ ||
सुना है हमने शरणागत को,
अपने गले लगाती हो,
ऐसा हमने क्या माँगा जो,
देने से घबराती हो |
चाहे जैसे रखलो मैया,
चाहे जैसे रखलो मैया,
बस होती रहे मुलाकात ||
देना हो तो दीजिए,
जनम जनम का साथ ||
मेरे सर पर रखदो मैया जी,
अपने ये दोनों हाथ,
देना हो तो दीजिए,
जनम जनम का साथ ||
- hindiअन्नपूर्णा देवी कौन हैं? जानें उनके 108 नाम और जयंती का गहरा रहस्य। (Maa Annapurna, The Goddess of Food and Her Secrets)
- hindiमैया का चोला है रंगला – नवरात्रि माता के भजन
- hindiओढ़ के चुनरिया लाल मैया जी मेरे घर आना – नवरात्रि माता के भजन
- hindiआ मां आ तुझे दिल ने पुकारा – नवरात्रि माता के भजन
- hindiये मैया मेरी है, सबसे बोल देंगे हम – नवरात्रि माता के भजन
- hindiमेरी मैया जी कर दो नज़र – नवरात्रि माता के भजन
- hindiमेरी माँ अंबे दुर्गे भवानी – नवरात्रि माता के भजन
- hindiचौसठ जोगनी रे – नवरात्रि माता के भजन
- hindiअंगना पधारो महारानी – नवरात्रि माता के भजन
- hindiतेरे दरबार में मैया – नवरात्रि माता के भजन
- hindiतेरे दर पे ओ मेरी मैया – नवरात्रि माता के भजन
- sanskritभोर भई दिन चढ़ गया – नवरात्रि माता के भजन
- hindiतेरे पावन माँ नवरात्रों में, ज्योत तेरी जगाए हुए हैं – नवरात्रि माता के भजन
- hindiमैं बालक तू माता – नवरात्रि माता के भजन
- hindiआते हैं हर साल नवरात्रे माता के – नवरात्रि माता के भजन
Found a Mistake or Error? Report it Now


