Download HinduNidhi App
Shri Krishna

नगरी नगरी द्वारे द्वारे ढूँढूँ रे सांवरिया – भजन

Nagari Nagari Dware Dware Dhudhe Re Sawariya Bhajan Hindi

Shri KrishnaBhajan (भजन संग्रह)हिन्दी
Share This

नगरी नगरी द्वारे द्वारे ढूँढूँ रे सांवरिया

तर्ज – नगरी नगरी द्वारे द्वारे

नगरी नगरी द्वारे द्वारे,
ढूँढूँ रे सांवरिया,
कृष्णा कृष्णा रट के मैं तो,
हो गई रे बावरिया,
नगरी नगरी द्वारें द्वारे,
ढूँढूँ रे सांवरिया ||

नगरी नगरी द्वारे द्वारे,
ढूँढूँ रे सांवरिया,
कृष्णा कृष्णा रट के मैं तो,
हो गई रे बावरिया,
नगरी नगरी द्वारें द्वारे,
ढूँढूँ रे सांवरिया ||

बेदर्दी मोहन ने हमको,
सौंपा ग़म की आग में,
बिरहा की चिंगारी भर दी,
दुखिया के संसार में,
पल-पल मनवा रोए छलके,
नैनों की गगरिया,
नगरी नगरी द्वारें द्वारे,
ढूँढूँ रे सांवरिया ||

आया थी अँखियों में लेकर,
सपने क्या-क्या प्यार के,
जाता हूँ दो आँसू लेकर,
आशाएं सब हार के,
दुनिया के मेले में लुट गई,
जीवन की गठरिया,
नगरी नगरी द्वारें द्वारे,
ढूँढूँ रे सांवरिया ||

दर्शन के दो भूखे नैना,
जीवन भर न सोएंगे,
बिछड़े मोहन तेरे कारण,
रातों को हम रोएंगे,
अब न जाने कृष्णा कैसे,
बीतेगी उमरिया,
नगरी नगरी द्वारें द्वारे,
ढूँढूँ रे सांवरिया ||

नगरी नगरी द्वारे द्वारे,
ढूँढूँ रे सांवरिया,
कृष्णा कृष्णा रट के मैं तो,
हो गई रे बावरिया,
नगरी नगरी द्वारें द्वारे,
ढूँढूँ रे सांवरिया ||

नगरी नगरी द्वारे द्वारे,
ढूँढूँ रे सांवरिया,
कृष्णा कृष्णा रट के मैं तो,
हो गई रे बावरिया,
नगरी नगरी द्वारें द्वारे,
ढूँढूँ रे सांवरिया ||

Read in More Languages:

Found a Mistake or Error? Report it Now

Download HinduNidhi App

Download नगरी नगरी द्वारे द्वारे ढूँढूँ रे सांवरिया - भजन PDF

नगरी नगरी द्वारे द्वारे ढूँढूँ रे सांवरिया - भजन PDF

Leave a Comment