Download HinduNidhi App
Shri Krishna

प्रियाकांतजू की आरती

Priyakantju Ki Aarti Hindi

Shri KrishnaAarti (आरती संग्रह)हिन्दी
Share This

|| आरती ||

प्रियाकांतजू की आरती
उतारो हे अली,
सोहे यशोदा को लाल
किरत भानु की लली,
प्रियाकांतजू की आरती
उतारो हे अली ||

भावे जलज कुसुम
चित आकर्षक छवि,
लाजे कोटि मनोज
कटे कौंधनी सजी,
पित पटुका सुहावे
मुक्त हीरक मिली,
प्रियाकांत जू की आरती
उतारो हे अली ||

गोपी ग्वाल धेनु मोर
भृंग खग पिक सुखी,
धिक्ति दिव्यमान दांत
भव्य सूरज मुखी,
मोहन महिमा ललाम
खोले भाग्य की गली,
प्रियाकांत जू की आरती
उतारो हे अली ||

राजे अधरन वेणु कर
पंक कंकड़ दलि,
शीश मोर को मुकुट
कृष्ट राधिका खिली,
बोहित भवसिंधु हेतु
सुखदायक बली,
प्रियाकांतजू की आरती
उतारो हे अली ||

वाम भाग्य सोके संग
श्री दामा भगिनी,
मोहे सौम्य पित
साटिका लजावे दामिनी,
निम्ब संबुक पिराज
गण देव विमली,
प्रियाकांत जू की आरती
उतारो हे अली ||

देवकी सुजान व्यास
विप्र कुलमणि,
कीनो सुकृत प्रशंश
विश्व शांति सोमनी,
गावे आरती सूचित
मन कामना फली,
प्रियाकांत जू की आरती
उतारो हे अली ||

प्रियाकांतजू की आरती
उतारो हे अली,
सोहे यशोदा को लाल
किरत भानु की लली,
प्रियाकांत जू की आरती
उतारो हे अली ||

Read in More Languages:

Found a Mistake or Error? Report it Now

Download HinduNidhi App

Download प्रियाकांतजू की आरती PDF

प्रियाकांतजू की आरती PDF

Leave a Comment