ऋषि पंचमी आरती PDF हिन्दी
Download PDF of Rishi Panchami Aarti Hindi
Misc ✦ Aarti (आरती संग्रह) ✦ हिन्दी
ऋषि पंचमी आरती हिन्दी Lyrics
|| ऋषि पंचमी आरती (Rishi Panchami Aarti Hindi PDF) ||
श्री हरि हर गुरु गणपति, सबहु धरि ध्यान।
मुनि मंडल श्रृंगार युक्त, श्री गौतम करहुँ बखान।।
ॐ जय गौतम त्राता, स्वामी जी गौतम त्राता ।
ऋषिवर पूज्य हमारे, मुद मंगल दाता।।
ॐ जय गौतम त्राता….
द्विज कुल कमल दिवाकर, परम् न्याय कारी।
जग कल्याण करन हित, न्याय रच्यौ भारी।।
ॐ जय गौतम त्राता….
पिप्लाद सूत शिष्य आपके, सब आदर्श भये।
वेद शास्त्र दर्शन में, पूर्ण कुशल हुए।।
ॐ जय गौतम त्राता….
गुर्जर करण नरेश विनय पर तुम पुष्कर आये ।
सभी शिष्य सुतगण को, अपने संग लाये।।
ॐ जय गौतम त्राता….
अनावृष्टि के कारण संकट आन पड्यो ।
भगवान आप दया करी, सबको कष्ट हरयो।।
ॐ जय गौतम त्राता….
पुत्र प्राप्ति हेतु, भूप के यज्ञ कियो।
यज्ञ देव के आशीष से, सुत को जन्म भयो।।
ॐ जय गौतम त्राता….
भूप मनोरथ पूर्ण करके, चिंता दूर करी।
प्रेतराज पामर की, निर्मल देह करी।।
ॐ जय गौतम त्राता….
ऋषिवर अक्षपाद की आरती ,जो कोई नर गावे।
ऋषि की पूर्ण कृपा से, मनोवांछित फल पावे ।।
ॐ जय गौतम त्राता….
Join HinduNidhi WhatsApp Channel
Stay updated with the latest Hindu Text, updates, and exclusive content. Join our WhatsApp channel now!
Join Nowऋषि पंचमी आरती

READ
ऋषि पंचमी आरती
on HinduNidhi Android App
DOWNLOAD ONCE, READ ANYTIME
Your PDF download will start in 15 seconds
CLOSE THIS
