Shri Krishna

श्री गोपाल आरती

Shri Gopal Aarti Hindi Lyrics

Shri Krishna ✦ Aarti (आरती संग्रह) ✦ हिन्दी
Share This

Join HinduNidhi WhatsApp Channel

Stay updated with the latest Hindu Text, updates, and exclusive content. Join our WhatsApp channel now!

Join Now

|| श्री गोपाल आरती PDF ||

आरती बाल कृष्ण की कीजै ।
अपना जन्म सफल कर लीजै ॥

आरती बाल कृष्ण की कीजै…

श्री यशोदा का परम दुलारा ।
बाबा के अँखियन का तारा ॥

आरती बाल कृष्ण की कीजै…

गोपियन के प्राणन से प्यारा ।
इन पर प्राण न्योछावर कीजै ॥

आरती बाल कृष्ण की कीजै…

बलदाऊ के छोटे भैया ।
कनुआ कहि कहि बोले मैया ॥

आरती बाल कृष्ण की कीजै…

परम मुदित मन लेत बलैया ।
अपना सरबस इनको दीजै ॥

आरती बाल कृष्ण की कीजै…

श्री राधावर कृष्ण कन्हैया ।
ब्रज जन को नवनीत खवैया ॥

आरती बाल कृष्ण की कीजै…

देखत ही मन लेत चुरैया ।
यह छवि नैनन में भरि लीजै ॥

आरती बाल कृष्ण की कीजै…

तोतली बोलन मधुर सुहावै ।
सखन संग खेलत सुख पावै ॥

आरती बाल कृष्ण की कीजै…

सोई सुक्ति जो इनको ध्यावे ।
अब इनको अपना करि लीजै ॥

आरती बाल कृष्ण की कीजै…

॥ इति श्री लड्डू गोपाल आरती संपूर्णम् ॥

Read in More Languages:

Found a Mistake or Error? Report it Now

Download श्री गोपाल आरती MP3 (FREE)

♫ श्री गोपाल आरती MP3
श्री गोपाल आरती PDF

Download श्री गोपाल आरती PDF

श्री गोपाल आरती PDF

Leave a Comment

Join WhatsApp Channel Download App