तू टेढ़ा तेरी टेढ़ी रे नजरिया
तू टेढ़ा तेरी टेढ़ी रे नजरिया,
मै सीधी मेरी सीधी रे डगरिया,
तू टेढ़ा तेरी टेढ़ी रे नजरिया।।
मथुरा तेरो टेढ़ो,
वृन्दावन तेरो टेढ़ो,
टेढ़ी रे तेरी गोकुल नगरिया।।
राधा तेरी टेढ़ी,
बलदाऊ तेरे टेढ़े,
टेढ़ी रे तेरी यशोदा डुकरिया।।
मुकुट तेरो टेढो,
लकुट तेरी टेढ़ी,
टेढ़ी रे श्याम तेरे मुख की मुरलिया।।
ओ टेढ़े तेरी,
मुरली की धुन पे,
नाच नाच भई टेढ़ी रे कमरिया।।
गोपी सब टेढ़ी,
ग्वाल सब टेढ़े,
टेढ़ी रे तेरे प्रेम की डगरिया।।
भक्त सब टेढ़े,
भक्तानी सब टेढ़ी,
सीधी रे श्याम राधा गुजरिया।।
रूप के रसिया ते,
रूप छिपाओ,
माखन मांगू तो आँखे दिखाओ,
टेढ़ो नवनितो का करूँ जे बताओ,
घी निकरे ना बिन टेढ़ी उँगरिया,
सीधे को नाए गुजारो री गुजरिया।।
तू टेढ़ा तेरी टेढ़ी रे नजरिया,
मै सीधी मेरी सीधी रे डगरिया,
तू टेढ़ा तेरी टेढ़ी रे नजरिया।।
- hindiआज जन्माष्टमी पर अवश्य पढ़ें – भए प्रगट कृपाला दीनदयाला
- hindiकान्हा मेरी राखी का, तुझे कर्ज चुकाना है – भजन
- hindiऐ मुरली वाले मेरे कन्हैया, बिना तुम्हारे
- hindiआज है आनंद बाबा नन्द के भवन में
- hindiआ जाओ सरकार, दिल ने पुकारा है
- hindiअब किसी महफिल में जाने
- hindiआता रहा है सांवरा, आता ही रहेगा
- hindiआपने अपना बनाया मेहरबानी आपकी
- hindiआनंद ही आनंद बरस रहा, बलिहारी ऐसे सद्गुरु की
- hindiआना मदन गोपाल, हमारे घर कीर्तन में
- hindiअगर प्यार तेरे से पाया ना होता
- hindiगजरा गिर गया जमुना जल में
- hindiबनवारी रे! जीने का सहारा तेरा नाम रे
- hindiबनवारी ओ कृष्ण मुरारी
- hindiबांटो बांटो मिठाई मनाओ ख़ुशी
Found a Mistake or Error? Report it Now


