|| भाव सुमन लेकर मैं बैठा, गौरी सुत स्वीकार करो ||
भाव सुमन लेकर मैं बैठा,
गौरी सुत स्वीकार करो,
हे गणनायक शुभ वरदायक,
हे गणनायक शुभ वरदायक,
आकर सिर पर हाथ धरो,
भाव सुमन लेकर मै बैठा,
गौरी सुत स्वीकार करो ॥
विद्यावारिधि बुद्धिविधाता,
आप दया के सागर हो,
भक्तों के दुःख हरने वाले,
ना तुमसे करुणाकर हो,
रिद्धि सिद्धि के देने वाले,
हम पर भी उपकार करो,
भाव सुमन लेकर मै बैठा,
गौरी सुत स्वीकार करो ॥
लम्बोदर गजवदन विनायक,
विघ्न हरण कर लो सारे,
मोदक प्रिय मुदमंगल त्राता,
दुःख दारिद्र हरने वाले,
लाज तुम्हारे हाथ गजानन,
भव से बेड़ा पार करो,
भाव सुमन लेकर मै बैठा,
गौरी सुत स्वीकार करो ॥
‘आलूसिंह’ तेरी महिमा का,
पार नहीं कोई पाया,
त्रास हरो सांवल की सारी,
द्वार आपके ये आया,
दास तुम्हारे श्री चरणों का,
हम सबके भंडार भरो,
भाव सुमन लेकर मै बैठा,
गौरी सुत स्वीकार करो ॥
भाव सुमन लेकर मैं बैठा,
गौरी सुत स्वीकार करो,
हे गणनायक शुभ वरदायक,
हे गणनायक शुभ वरदायक,
आकर सिर पर हाथ धरो,
भाव सुमन लेकर मै बैठा,
गौरी सुत स्वीकार करो ॥
- hindiसिर्फ मोदक नहीं, यहाँ ‘खोज’ का भोग लगता है – ढुण्ढिराज चतुर्थी की अनसुनी महिमा
- hindiआ जाओ गजानन प्यारे
- hindiआये है गणेश बप्पा, आज मोरे आंगना
- hindiआओ विनायक म्हारे आंगणिये पधारो
- hindiआओ अंगना पधारो श्री गणेश जी
- hindiआना हो श्री गणेशा, मेरे भी घर में आना
- hindiआना गणपति देवा, हमारे घर कीर्तन में
- hindiगौरी के लाला हो, मेरे घर आ जाना
- hindiभक्तो के द्वार पधारो
- hindiगजमुखं द्विभुजं देवा लम्बोदरं
- hindiगजानंद वन्दन करते है
- hindiगजानंद महाराज पधारो कीर्तन की तैयारी है
- hindiगजानंद जी ने, ल्यावो रे मनाय, वारी जाऊं
- hindiगजानंद बेगा आओ, साथ रिद्धि सिद्धि ने ल्याओ
- hindiगौरी के लाड़ले
Found a Mistake or Error? Report it Now

