|| ॐ जय शिव ओंकारा आरती ||
ॐ जय शिव ओंकारा स्वामी हर शिव ओंकारा
ब्रम्हा विष्णु सदाशिव अर्ध्नागी धारा
ॐ जय शिव ओंकारा.
एकानन चतुरानन पंचांनन राजे
हंसासंन, गरुड़ासन, वृषवाहन साजे
ॐ जय शिव ओंकारा
दो भुज चार चतुर्भज दस भुज अतिसोहें
तीनों रुप निरखता त्रिभुवन जन मोहें
ॐ जय शिव ओंकारा…
अक्षमाला, बनमाला, रुण्ड़मालाधारी
चंदन, मृदमग सोहें, भाले शशिधारी
ॐ जय शिव ओंकारा.
श्वेताम्बर,पीताम्बर, बाघाम्बर अंगें
सनकादिक, ब्रम्हादिक, भूतादिक संगें
ॐ जय शिव ओंकारा…
कर के मध्य कमड़ंल चक्र त्रिशूल धरता
जगकर्ता, जगभर्ता, जगसंहारकर्ता
ॐ जय शिव ओंकारा.
ब्रम्हा विष्णु सदाशिव जानत अविवेका
प्रवणाक्षर के मध्यें ये तीनों एका
ॐ जय शिव ओंकारा.
त्रिगुण शिवजी की आरती जो कोई नर गावें
कहत शिवानंद स्वामी मनवांछित फल पावें
ॐ जय शिव ओंकारा.
Read in More Languages:- marathiलवथवती विक्राळा – शंकराची आरती
- marathiकर्पूरगौरा गौरीशंकरा – शंकराची आरती
- marathiजेजुरी गड पर्वत – जेजुरीच्या खंडोबाची आरती
- marathiत्र्यंबकेश्वराची आरती
- englishShri Kedarnath Aarti
- hindiमृत्युंजय महाकाल आरती
- englishMrutunjay Mahakal Aarti
- englishKailasavasi Aarti
- englishMahadev Aarti
- englishShankar Ji Aarti
- hindiभगवान शंकर आरती
- hindiसोमवार की आरती
- hindiश्री केदारनाथजी आरती
- hindiश्री पशुपतिनाथ जी की आरती
- englishShri Pashupati Nath Ji Aarti
Found a Mistake or Error? Report it Now
Download ॐ जय शिव ओंकारा आरती MP3 (FREE)
♫ ॐ जय शिव ओंकारा आरती MP3