दरश एक बार दिखाना रे, शिव शंकर डमरू वाले PDF हिन्दी
Download PDF of Darsh Ek Bar Dikhana Re Shiv Shankar Damru Wale Bhajan Hindi
Shiva ✦ Bhajan (भजन संग्रह) ✦ हिन्दी
दरश एक बार दिखाना रे, शिव शंकर डमरू वाले हिन्दी Lyrics
|| दरश एक बार दिखाना रे, शिव शंकर डमरू वाले ||
दरस एक बार दिखाना रे,
शिव शंकर डमरू वाले ॥
इतना बताओ शम्भू मेरे,
तुमने कहाँ कहाँ डाले डेरे,
मुझे वो द्वार बताना रे,
शिव शंकर डमरू वाले,
दरश एक बार दिखाना रे,
शिव शंकर डमरू वाले ॥
भोले कितने धाम तुम्हारे,
तुमको ढूंढ ढूंढ के हारे,
तेरा दरबार मिला ना रे,
शिव शंकर डमरू वाले,
दरश एक बार दिखाना रे,
शिव शंकर डमरू वाले ॥
विनती सुनो महाकालेश्वर,
दर्शन दे दो ओम्कारेश्वर,
तेरी मैं हुई दीवानी रे,
शिव शंकर डमरू वाले,
दरश एक बार दिखाना रे,
शिव शंकर डमरू वाले ॥
कर दो किरपा काशीनाथ,
चित भूमि के बैदनाथ,
सोया भाग जगाना रे,
शिव शंकर डमरू वाले,
दरश एक बार दिखाना रे,
शिव शंकर डमरू वाले ॥
मुझको बता दो श्री गणेश,
मिलेंगे कहाँ पे शिव नागेश,
मुझे उनसे मिलवाना रे,
शिव शंकर डमरू वाले,
दरश एक बार दिखाना रे,
शिव शंकर डमरू वाले ॥
बारह शिवलिंगो के रूप,
मुझको दिखा दो सभी स्वरुप,
मुझे तेरा ही सहारा रे,
शिव शंकर डमरू वाले,
दरश एक बार दिखाना रे,
शिव शंकर डमरू वाले ॥
दरस एक बार दिखाना रे,
शिव शंकर डमरू वाले ॥
Join HinduNidhi WhatsApp Channel
Stay updated with the latest Hindu Text, updates, and exclusive content. Join our WhatsApp channel now!
Join Nowदरश एक बार दिखाना रे, शिव शंकर डमरू वाले
READ
दरश एक बार दिखाना रे, शिव शंकर डमरू वाले
on HinduNidhi Android App
DOWNLOAD ONCE, READ ANYTIME
Your PDF download will start in 15 seconds
CLOSE THIS
