॥दाता एक राम, भिखारी सारी दुनिया – भजन॥
दाता एक राम,
भिखारी सारी दुनिया ।
राम एक देवता,
पुजारी सारी दुनिया ॥
द्वारे पे उसके जाके,
कोई भी पुकारता,
परम कृपा दे अपनी,
भव से उभारता ।
ऐसे दीनानाथ पे,
बलिहारी सारी दुनिया,
बलिहारी सारी दुनिया,
दाता एक राम,
भिखारी सारी दुनिया ॥
दाता एक राम,
भिखारी सारी दुनिया ।
राम एक देवता,
पुजारी सारी दुनिया ॥
दो दिन का जीवन प्राणी,
कर ले विचार तू,
प्यारे प्रभु को अपने,
मन में निहार तू ।
बिना हरी नाम के,
दुखिआरी सारी दुनिया,
दुखिआरी सारी दुनिया,
दाता एक राम,
भिखारी सारी दुनिया ॥
दाता एक राम,
भिखारी सारी दुनिया ।
राम एक देवता,
पुजारी सारी दुनिया ॥
नाम का प्रकाश जब,
अंदर जगायेगा,
प्यारे श्री राम का तू,
दर्शन पायेगा ।
ज्योति से जिसकी है,
उजयारी सारी दुनिया,
उजयारी सारी दुनिया,
दाता एक राम,
भिखारी सारी दुनिया ॥
दाता एक राम,
भिखारी सारी दुनिया ।
राम एक देवता,
पुजारी सारी दुनिया ॥
- hindiआज राम मेरे घर आए
- hindiआज अयोध्या की गलियों में, घुमे जोगी मतवाला
- hindiआदि अंत मेरा है राम
- hindiघर आये राम लखन और सीता
- hindiबोल सुवा राम राम, मीठी मीठी वाणी रे
- hindiबसाले मन मंदिर में राम
- hindiबधैया बाजे आँगने में
- hindiधुला लो पाँव राघव जी, अगर जो पार जाना है
- hindiधन्य वह घर ही है मंदिर, जहाँ होती है रामायण
- hindiबनेंगे सारे बिगड़े काम, प्रभु श्री राम को पूजो
- hindiदेखो राजा बने महाराज
- hindiदे दो अंगूठी मेरे प्राणों से प्यारी
- hindiडाल रही वरमाला अब तो जानकी
- hindiचोला माटी के हे राम
- hindiबिना राम रघुनंदन के, कोई नहीं है अपना रे
Found a Mistake or Error? Report it Now


