|| आरती ||
मन में बसाकर तेरी मूर्ति,
उतारू में गिरधर तेरी आरती ||
करुणा करो कष्ट हरो ज्ञान दो भगवन,
भव में फसी नाव मेरी तार दो भगवन,
करुणा करो कष्ट हरो ज्ञान दो भगवन,
भव में फसी नाव मेरी तार दो भगवन,
दर्द की दवा तुम्हरे पास है,
जिंदगी दया की है भीख मांगती,
मन मे बसाकर तेरी मूर्ति,
उतारू में गिरधर तेरी आरती ||
मांगु तुझसे क्या में यही सोचु भगवन,
जिंदगी जब तेरे नाम करदी अर्पण,
मांगु तुझसे क्या में यही सोचु भगवन,
जिंदगी जब तेरे नाम करदी अर्पण,
सब कुछ तेरा कुछ नहीं मेरा,
चिंता है तुझको प्रभु संसार की,
मन मे बसाकर तेरी मूर्ति,
उतारू में गिरधर तेरी आरती ||
वेद तेरी महिमा गाये संत करे ध्यान,
नारद गुणगान करे छेड़े वीणा तान,
वेद तेरी महिमा गाये संत करे ध्यान,
नारद गुणगान करे छेड़े वीणा तान,
भक्त तेरे द्वार करते है पुकार,
दास अनिरुद्ध तेरी गाये आरती,
मन में बसाकर तेरी मूर्ति,
उतारू में गिरधर तेरी आरती ||
- hindiश्री कृष्ण कन्हैया आरती
- hindiआरती कुंजबिहारी की (Shri Krishna Aarti)
- marathiश्री कृष्णाची आरती
- hindiश्री कृष्ण भोग आरती
- tamilஆரதீ குங்ஜபிஹாரீ கீ
- malayalamആരതീ കുംജബിഹാരീ കീ
- gujaratiઆરતી કુંજબિહારી કી
- teluguఆరతీ కుంజబిహారీ కీ
- bengaliআরতী কুংজবিহারী কী
- kannadaಆರತೀ ಕುಂಜ ಬಿಹಾರೀ ಕೆ
- marathiअवतार गोकुळी – कृष्णाची आरती
- marathiश्यामलवर्णा षड्रिपुदमना – कृष्णाची आरती
- marathiओवाळू आरती मदनगोपाळा – कृष्णाची आरती
- marathiआरती भुवनसुंदराची – कृष्णाची आरती
- hindiश्री बाँकेबिहारी आरती
Found a Mistake or Error? Report it Now
Download मन में बसाकर तेरी मूर्ति - आरती MP3 (FREE)
♫ मन में बसाकर तेरी मूर्ति - आरती MP3