मानो तो मैं गंगा माँ हूँ PDF हिन्दी
Download PDF of Mano Toh Main Ganga Maa Hun Bhajan Hindi
Ganga Maa ✦ Bhajan (भजन संग्रह) ✦ हिन्दी
मानो तो मैं गंगा माँ हूँ हिन्दी Lyrics
|| मानो तो मैं गंगा माँ हूँ ||
मानो तो मैं गंगा माँ हूँ,
ना मानो तो बहता पानी,
जो स्वर्ग ने दी धरती को,
में हूँ प्यार की वही निशानी,
मानो तो मैं गंगा माँ हूँ,
ना मानो तो बहता पानी ॥
युग युग से मैं बहती आई,
नील गगन के नीचे,
सदियो से ये मेरी धारा,
ये प्यार की धरती सींचे,
मेरी लहर लहर पे लिखी है
मेरी लहर लहर पे लिखी है
इस देश की अमर कहानी,
मानो तो मैं गंगा माँ हूँ,
ना मानो तो बहता पानी ॥
हरी ॐ, हरी ॐ, हरी ॐ॥
हरी ॐ, हरी ॐ, हरी ॐ॥
कोई वजब करे मेरे जल से,
कोई वजब करे मेरे जल से,
कोई मूरत को नहलाए,
कही मोची चमड़े धोए,
कही पंडित प्यास बुझाए,
ये जात धरम के झगड़े ओ,
ये जात धरम के झगड़े,
इंसान की है नादानी,
मानो तो मैं गंगा मा हूँ,
ना मानो तो बहता पानी ॥
हर हर गंगे हर हर गंगे ॥
हर हर गंगे हर हर गंगे ॥
गौतम अशोक अकबर ने,
यहा प्यार के फूल खिलाए,
तुलसी ग़ालिब मीरा ने,
यहा ज्ञान के दिप जलाए,
मेरे तट पे आज भी गूँजे,
मेरे तट पे आज भी गूँजे,
नानक कबीर की वाणी
मानो तो मैं गंगा मा हूँ,
ना मानो तो बहता पानी ॥
मानो तो मैं गंगा माँ हूँ,
ना मानो तो बहता पानी,
मानो तो मैं गंगा माँ हूँ,
ना मानो तो बहता पानी ॥
Join HinduNidhi WhatsApp Channel
Stay updated with the latest Hindu Text, updates, and exclusive content. Join our WhatsApp channel now!
Join Nowमानो तो मैं गंगा माँ हूँ
READ
मानो तो मैं गंगा माँ हूँ
on HinduNidhi Android App
DOWNLOAD ONCE, READ ANYTIME
Your PDF download will start in 15 seconds
CLOSE THIS
