Shri Ganesh

मेरे मन मंदिर में तुम भगवान रहे

Mere Man Mandir Me Bhagwan Rahe Bhajan Hindi Lyrics

Shri GaneshBhajan (भजन संग्रह)हिन्दी
Share This

Join HinduNidhi WhatsApp Channel

Stay updated with the latest Hindu Text, updates, and exclusive content. Join our WhatsApp channel now!

Join Now

|| मेरे मन मंदिर में तुम भगवान रहे ||

मेरे मन मंदिर में तुम भगवान रहे,
मेरे दुःख से तुम कैसे अनजान रहे
मेरे घर में कितने दिन मेहमान रहे,
मेरे दुःख से तुम कैसे अनजान रहे
गणपती बाप्पा मोरया,
अगले बरस तू जल्दी आ ॥

कितनी उम्मीदे बंध जाती है तुम से,
तुम जब आते हो,
अब के बरस देखे क्या दे जाते हो,
क्या ले जाते हो ॥

गणपती बाप्पा मोरया,
अगले बरस तू जल्दी आ ॥

अपने सब भक्तो का तुम को ध्यान रहे
मेरे दुःख से तुम कैसे अनजान रहे ॥

आना जाना जीवन है,
जो आया कैसे जाए ना,
खिलने से पहले ही लेकिन,
फूल कोई मुरझाये ना।
गणपती बाप्पा मोरया,
अगले बरस तू जल्दी आ,
न्याय अन्याय की कुछ पहचान रहे
मेरे दुःख से तुम कैसे अनजान रहे ॥

असुवन का कतरा कतरा,
सागर से भी है गहरा
इसमे डूब ना जाऊं मै,
तुम्हारी जय जय गाऊं में ॥

वरना अब जब आओगे,
तुम मुझको ना पाओगे
तुम को कितना दुःख होगा,
गणपती बाप्पा मोरया।
अपनी जान के बदले अपनी,
जान मै अर्पण करता हूँ,
आखरी दर्शन करता हूँ,
अब मै विसर्जन करता हुं,
गणपती बाप्पा मोरया,
अगले बरस तू जल्दी आ ॥

मेरे मन मंदिर में तुम भगवान रहे,
मेरे दुःख से तुम कैसे अनजान रहे ॥

Read in More Languages:

Found a Mistake or Error? Report it Now

Download मेरे मन मंदिर में तुम भगवान रहे PDF

मेरे मन मंदिर में तुम भगवान रहे PDF

Leave a Comment

Join WhatsApp Channel Download App