Misc

श्री ब्राह्मणी आरती

Shri Brahmani Aarti Hindi Lyrics

MiscAarti (आरती संग्रह)हिन्दी
Share This

Join HinduNidhi WhatsApp Channel

Stay updated with the latest Hindu Text, updates, and exclusive content. Join our WhatsApp channel now!

Join Now

|| आरती ||

ॐ ब्रह्माणी मइया,
जय ब्रह्माणी मइया।

पल्लू धाम विराजत-2,
सब जन कल्याणी ।।
|| ॐ जय माँ ब्रह्माणी ||

मंगल मोदमयी माँ,
पीताम्बर धारी-2 मइया।

स्वर्ण छत्र से शोभित-2,
हंसन असवारी ।।
|| ॐ जय माँ ब्रह्माणी ||

कर में तेरे कमंड़ल,
अक्ष माला सोहे-2 मइया।

लाल ध्वजा फहराये-2,
सबका मन मोहे ।।
|| ॐ जय माँ ब्रह्माणी ||

पत्र पुष्प फल धूप दीप,
नैवेध्य चढ़े भारी-2 ।

जगमग ज्योत आरती-2,
भक्तन भय हारी ।।
|| ॐ जय माँ ब्रह्माणी ||

डमरू ढोल नगाड़े,
कीर्तन जयकारे -2 मइया।

तीन लोक यश गूंजे-2,
कष्ट हरो सारे ।।
|| ॐ जय माँ ब्रह्माणी ||

पुत्र हीन, धन हीन दुःखी,
जिस आशा से आवे-2।

दयामयी तेरे द्वारे-2 वांछित फल पावे।।
|| ॐ जय माँ ब्रह्माणी ||

कृपा दृष्टि मुझ पर माँ,
तेरी बनी रहे -2 मइया।

तुझे न क्षण भर भूलू-2,
तू मेरे साथ रहे ।।
|| ॐ जय माँ ब्रह्माणी ||

सेवा पूजा साधन,
कुछ भी नहीं जानू-2 मइया।

करूँ आरती अर्पण-2,
धन्य भाग माँनू ।।
|| ॐ जय माँ ब्रह्माणी ||

ॐ जय माँ ब्रह्माणी,
जय माँ ब्रह्माणी -2 मइया।

पल्लू धाम विराजत-2,
सब जन कल्याणी ।।
|| ॐ जय माँ ब्रह्माणी ||

Found a Mistake or Error? Report it Now

श्री ब्राह्मणी आरती PDF

Download श्री ब्राह्मणी आरती PDF

श्री ब्राह्मणी आरती PDF

Leave a Comment

Join WhatsApp Channel Download App