Download HinduNidhi App
Shri Krishna

श्री कुंजबिहारी अष्टक अर्थ सहित

Shri Kunjbihari Ashtak Artha Sahit Hindi

Shri KrishnaAshtakam (अष्टकम निधि)हिन्दी
Share This

|| अष्टक ||

यः स्तूयते श्रुतिगणैर्निपुणैरजस्रं,
सम्पूज्यते क्रतुगतैः प्रणतैः क्रियाभिः।
तं सर्वकर्मफलदं निजसेवकानां,
श्रीमद् विहारिचरणं शरणं प्रपद्ये॥

जो वेद मन्त्रों के द्वारा नित्य स्तुत्य हैं, यज्ञों में समर्पित क्रियाओं के द्वारा जो नित्य सम्पूजित हैं, अपने भक्तों को सम्पूर्ण कर्मों का फल प्रदान करने वाले , उन श्री बिहारी जी के चरणारविन्द की शरण में हूँ।

यं मानसे सुमतयो यतयो निधाय,
सद्यो जहुः सहृदयान्धकारम्।
तं चन्द्रमण्डल-नखावलि-दीप्यमानं,
श्री मद् विहारिचरणं शरणं प्रपद्ये॥

जिन भगवान के चरणों को सात्विक मति वाले भक्त जन अपने मानस पटल पर स्थापित करके हृदय के अन्धकार को शीघ्र ही त्याग देते हैं।जिनका नख समुदाय चन्द्रमण्डल की भांति देदीप्यमान है, उन श्री बिहारी जी के चरणारविन्द की शरण में हूँ।

येन क्षणेन समकारि विपद्वियोगो,
ध्यानास्पदं सुगमितेन नुतेन विज्ञैः।
तं तापवारण-तनवारण-सांकुषांकं,
श्री मद् विहारिचरणं शरणं प्रपद्ये॥

जिनके एक क्षण के चिन्तन मात्र से अनेकों विपत्तियों का समूह नष्ट हो गया है, ज्ञानी जनों के द्वारा भलीभांति ज्ञान एवं प्रार्थना से जो परं ध्यानास्पद हैं, त्रिताप रूपी हांथी को रोकने के लिये अंकुश का चिन्ह जिनमें विराजमान है ऐसे श्री बिहारी जी के चरणारविन्द की शरण में हूँ।

यस्मै विधाय विधिना विधिनारदाद्याः
पूजां विवेकवरदां वरदास्यभावाः।
तं दाक्षलक्षण-विलक्षण-लक्षणाढ्यं
श्री मद् विहारिचरणं शरणं प्रपद्ये॥

जिन भगवान को पाने के लिये विधि पूर्वक ब्रह्मा नारद आदि ज्ञान एवं वरदान प्रदायक पूजा समर्पित करके उत्कृष्ट दास्य भाव की कामना करते हैं, उन परम चातुरी परिपूर्ण विशिष्ट अलौकिक लक्षण संपन्न श्री बिहारी जी के चरणारविन्द की शरण में हूँ।

यस्मात सुखैकसदनान्मदनारिमुख्याः
सिद्धि समीयुरतुलां सकलांगषोभाम्।
तं शुद्धबुद्धि-षुभवृद्धि-समृद्धि-हेतुं,
श्री मद् विहारिचरणं शरणं प्रपद्ये॥

एक मात्र सुखों के निवास स्वरूप जिन भगवान के श्री चरणों का आश्रय लेकर शंकर आदि देवताओं ने अतुलनीय सिद्धि एवं सम्पूर्ण शोभा को प्राप्त किया, उन सद्बुद्धि तथा शुभ समृद्धियों के दाता श्री बिहारी जी के चरणारविन्द की शरण में हूँ।

यस्य प्रपन्नवरदस्य प्रसादतः स्यात्
तापत्रयापहरणं शरणं गतानाम्।
तं नीलनीरजनिभं जनिभंजनाय,
श्री मद् विहारिचरणं शरणं प्रपद्ये॥

भक्तों को श्रेष्ठ वरदान देने वाले जिन भगवान् की कृपा से शरणागतों के त्रिताप का विनाश हो जाता है उन सुनील कमल कान्ति संपन्न, भक्तों के जन्म मरण के भय को दूर करने वाले श्री बिहारी जी के चरणारविन्द की शरण में हूँ।

यस्मिन् मनो विनिहितं भवति प्रसन्नं,
खिन्नं कदिन्द्रियगणैरपि यद्विषण्यम्।
तं वास्तव-स्तव-निरस्त-समस्त दुखं,
श्री मद् विहारिचरणं शरणं प्रपद्ये॥

जिन भगवान् में मन लगाने से प्रसन्नता की प्राप्ति होती है, जो दूषित इन्द्रियों के द्वारा उत्पन्न विषयों के संग्रह से अत्यधिक उद्विग्न एवं खिन्न हैं, ऐसे जीवों के समस्त दुःखों को नष्ट करने वाले श्री बिहारी जी के चरणारविन्द की शरण में हूँ।

हे कृष्णपाद! शमिताति-विषादभक्त
वांछा-प्रदामर-महीरूह-पंचशाख।
संसार-सागर-समुत्तरणे, वहित्र,
हे चिह्न-चित्रितचरित्र नमो नमस्ते॥

भक्तों के अतिशय दुख को शान्त करने वाले हे श्यामल पद ! , भक्तों की मनोवाञ्छा पूर्ण करने वाले हे भूतल कल्प वृक्ष ! संसार सागर उद्धार करने वाले हे सुदृढ़ सुपोत ! विशिष्ट चिन्हों से चित्रित सर्वोत्कृष्ट चरित्र संपन्न हे भगवन् आपके लिए बारम्बार नमस्कार है।

इदं विष्णोः पादाष्टकमतिविशादाभिशमनम्,
प्रणीतं यत्प्रेरणा सुकवि-जगदीषेन विदुषा।
पठेदयो वा भक्तयाऽच्युति-चरत चेताः स मनुजो,
भवे भुकत्वा भोगानभिसरति चान्ते हरिपदम्॥

|| इति श्री कुंजबिहारी अष्टक ||

Read in More Languages:

Found a Mistake or Error? Report it Now

Download HinduNidhi App

Download श्री कुंजबिहारी अष्टक अर्थ सहित PDF

श्री कुंजबिहारी अष्टक अर्थ सहित PDF

Leave a Comment