
वैभव लक्ष्मी आरती PDF हिन्दी
Download PDF of Vaibhav Lakshmi Aarti Hindi
Lakshmi Ji ✦ Aarti (आरती संग्रह) ✦ हिन्दी
वैभव लक्ष्मी आरती हिन्दी Lyrics
।। वैभव लक्ष्मी आरती ।।
ॐ जय वैभव लक्ष्मी माता,
मैया जय वैभव लक्ष्मी माता,
भक्तों की हितकारिनी,
भक्तों की हितकारिनी,
सुख वैभव दाता,
ॐ जय वैभव लक्ष्मी माता ।
लक्ष्मी माँ का नाम जो लेता,
सुख सम्पति पाता,
मैया सुख सम्पति पाता,
दुःख दरिद्र मिटता,
दुःख दरिद्र मिटता,
बांछित फल पाता ।
ॐ जय वैभव लक्ष्मी माता,
मैया जय वैभव लक्ष्मी माता…
लक्ष्मी माता तू जग माता,
जग पालक रानी,
मैया जग पालक रानी,
हाथ जोड़ गुण गाते,
हाथ जोड़ गुण गाते,
जग के सब प्राणी ।
ॐ जय वैभव लक्ष्मी माता,
मैया जय वैभव लक्ष्मी माता…
हे माँ तेरी शरण में जो आता,
तेरी भक्ति पाता,
मैया तेरी भक्ति पाता,
माँ तेरी ममता पा के,
माँ तेरी ममता पा के,
अंत स्वर्ग जाता ।
ॐ जय वैभव लक्ष्मी माता,
मैया जय वैभव लक्ष्मी माता…
Join HinduNidhi WhatsApp Channel
Stay updated with the latest Hindu Text, updates, and exclusive content. Join our WhatsApp channel now!
Join Nowवैभव लक्ष्मी आरती

READ
वैभव लक्ष्मी आरती
on HinduNidhi Android App
DOWNLOAD ONCE, READ ANYTIME
