वीर बजरंगबली, मुझे तेरा सहारा है PDF हिन्दी
Download PDF of Veer Bajrangbali Mujhe Tera Hi Sahara Hai Bhajan Hindi
Hanuman Ji ✦ Bhajan (भजन संग्रह) ✦ हिन्दी
वीर बजरंगबली, मुझे तेरा सहारा है हिन्दी Lyrics
|| वीर बजरंगबली, मुझे तेरा सहारा है ||
वीर बजरंगबली,
मुझे तेरा सहारा है,
माँ अंजनी के लाल,
तूने लाखों को तारा है,
वीर बजरंगबलि,
मुझे तेरा सहारा है ॥
श्री राम के कारज हित,
तुमने अवतार लिया,
लंका में जाकर के,
देवों का उद्धार किया,
महावीर तेरी महिमा,
महावीर तेरी महिमा,
जाने जग सारा है,
वीर बजरंगबलि,
मुझे तेरा सहारा है ॥
तुम दया के सागर हो,
दीनन हितकारी हो,
कितने ही भक्तो की,
विपदाएँ टारि हो,
ऐसी क्या भूल हुई,
बाबा ऐसी क्या भूल हुई,
मुझको ही बिसारा है,
वीर बजरंगबलि,
मुझे तेरा सहारा है ॥
संकट मोचन मेरे,
संकट सब दूर करो,
मुझे अपना दास समझ,
मेरे सिर पर हाथ धरो,
जब कोई भीड़ पड़ी,
बाबा जब कोई भीड़ पड़ी,
तुमको ही पुकारा है,
वीर बजरंगबलि,
मुझे तेरा सहारा है ॥
दर्शन की आस लिए,
तेरी शरण में आया हूँ,
बाबा कभी तो दरश दोगे,
यही आशा लाया हूँ,
‘ताराचंद’ भी गाए,
बाबा ‘ताराचंद’ भी गाए,
गुणगान तुम्हारा है,
वीर बजरंगबलि,
मुझे तेरा सहारा है ॥
वीर बजरंगबली,
मुझे तेरा सहारा है,
माँ अंजनी के लाल,
तूने लाखों को तारा है,
वीर बजरंगबलि,
मुझे तेरा सहारा है ॥
Join HinduNidhi WhatsApp Channel
Stay updated with the latest Hindu Text, updates, and exclusive content. Join our WhatsApp channel now!
Join Nowवीर बजरंगबली, मुझे तेरा सहारा है
READ
वीर बजरंगबली, मुझे तेरा सहारा है
on HinduNidhi Android App
DOWNLOAD ONCE, READ ANYTIME
Your PDF download will start in 15 seconds
CLOSE THIS
