वीर हनुमाना राम का दीवाना PDF हिन्दी
Download PDF of Veer Hanumana Ram Ka Diwana Bhajan Hindi
Hanuman Ji ✦ Bhajan (भजन संग्रह) ✦ हिन्दी
वीर हनुमाना राम का दीवाना हिन्दी Lyrics
|| वीर हनुमाना राम का दीवाना ||
छम छम नाचे देखो वीर हनुमाना,
वीर हनुमाना राम का दीवाना,
राम का दीवाना,
छम छम नाचे देखो वीर हनुमाना ॥
दिन देखे ना रात ये,
फेरे माला राम की,
ना परवाह किस काम की,
परवाह अपने राम की,
राम की लगन में हैं मगन बड़े,
राम की शरण मे हैं अटल खड़े,
राम गुण गाये हर पल,
झूमे है दीवाना,
झूमे है दीवाना,
छम छम नाचे देखो वीर हनुमाना ॥
बचपन की एक बात है,
जब छोटे से लाल थे,
सूरज निगल गए मुहं में,
ऐसे अंजनी लाल थे,
देवो ने जब विनती करी,
तब बाला को समझ परी,
मन से ये भोले तन से,
वीर बलवाना,
वीर बलवाना,
छम छम नाचे देखो वीर हनुमाना ॥
दुष्टों के ये काल हैं,
संतन के प्रतिपाल हैं,
रावण का भ्रम तोड़कर,
बने राम रखवाल हैं,
रामजी का नाम लिए गरजे बली,
काट डाले फंद सब वीर बली,
भूत प्रेत ढूंढे डरकर,
अपना ठिकाना,
अपना ठिकाना,
छम छम नाचे देखो वीर हनुमाना ॥
छम छम नाचे देखो वीर हनुमाना,
वीर हनुमाना राम का दीवाना,
राम का दीवाना,
छम छम नाचे देखो वीर हनुमाना ॥
Join HinduNidhi WhatsApp Channel
Stay updated with the latest Hindu Text, updates, and exclusive content. Join our WhatsApp channel now!
Join Nowवीर हनुमाना राम का दीवाना
READ
वीर हनुमाना राम का दीवाना
on HinduNidhi Android App
DOWNLOAD ONCE, READ ANYTIME
Your PDF download will start in 15 seconds
CLOSE THIS
