Shri Krishna

केशव कुञ्ज बिहारी की आरती

Keshav Kunj Bihari Ki Aarti Hindi Lyrics

Shri Krishna ✦ Aarti (आरती संग्रह) ✦ हिन्दी
Share This

Join HinduNidhi WhatsApp Channel

Stay updated with the latest Hindu Text, updates, and exclusive content. Join our WhatsApp channel now!

Join Now

|| आरती ||

मैं आरती तेरी गाँउ,
ओ केशव कुञ्ज बिहारी,
मै नित-नित शीश नवाऊ,
ओ मोहन कृष्ण मुरारी ||

है तेरी छवि अनोखी,
ऐसी ना दूजी देखी,
तुझ सा ना सुन्दर कोई,
ओ मोर मुकुट धारी,
मैं आरती तेरी गाऊं,
ओ केशव कुञ्ज बिहारी ||

माखन की मटकी फोड़ी,
गोपिन संग अंखिया जोड़ी,
ओ नटखट रसिया तुझ पे,
जाऊं मैं तो बलिहारी,
मैं आरती तेरी गाऊं,
ओ केशव कुञ्ज बिहारी ||

जब जब तू बंसी बजाए,
सब अपनी सुध खो जाए,
तू सब का सब तेरे प्रेमी,
ओ कृष्ण प्रेम अवतारी,
मैं आरती तेरी गाऊं,
ओ केशव कुञ्ज बिहारी ||

जो आए शरण तिहारी,
विपदा मिट जाए सारी,
हम सब पर कृपा रखना,
ओ जगत के पालनहारी,
मैं आरती तेरी गाऊं,
ओ केशव कुञ्ज बिहारी ||

राधा संग प्रीत लगायी,
और प्रीत की रीत चलायी,
तुम राधा रानी के प्रेमी,
जय राधे रास बिहारी,
मैं आरती तेरी गाऊं,
ओ केशव कुञ्ज बिहारी ||

मैं आरती तेरी गाँउ,
ओ केशव कुञ्ज बिहारी,
मै नित-नित शीश नवाऊ,
ओ मोहन कृष्ण मुरारी ||

Read in More Languages:

Found a Mistake or Error? Report it Now

Download केशव कुञ्ज बिहारी की आरती MP3 (FREE)

♫ केशव कुञ्ज बिहारी की आरती MP3
केशव कुञ्ज बिहारी की आरती PDF

Download केशव कुञ्ज बिहारी की आरती PDF

केशव कुञ्ज बिहारी की आरती PDF

Leave a Comment

Join WhatsApp Channel Download App