दिल में तू श्याम नाम की जरा ज्योति जला के देख
दिल में तू श्याम नाम की,
ज़रा ज्योति जला के देख |
आएगा आएगा,
आएगा मेरा सांवरा,
दिल से बुला के देख ||
हारे का साथी श्याम है,
यारो का यार है,
अहलावती का लाल ये,
सुनता पुकार है |
चरणों में बाबा श्याम के,
दो आंसू बहा के देख ||
आएगा आएगा,
आएगा मेरा सांवरा,
दिल से बुला के देख ||
किस्मत के ताले खोलना,
बाबा के हाथ है,
एक तेरे कष्ट मेटना,
पल भर की बात है |
खुशियों से झोली भर देगा,
तू झोली फैलाके देख ||
आएगा आएगा,
आएगा मेरा सांवरा,
दिल से बुला के देख ||
होगा असर दुआ मे तो,
ये बोलेगी मूर्ति,
जीवन मे जो होगी कमी,
श्याम कर देगा पूर्ति |
नरसी अगर यकीं नहीं,
तो आजमा के देख ||
आएगा आएगा,
आएगा मेरा सांवरा,
दिल से बुला के देख ||
दिल में तू श्याम नाम की,
ज़रा ज्योति जला के देख |
आएगा आएगा,
आएगा मेरा सांवरा,
दिल से बुला के देख ||
- hindiआज जन्माष्टमी पर अवश्य पढ़ें – भए प्रगट कृपाला दीनदयाला
- hindiकान्हा मेरी राखी का, तुझे कर्ज चुकाना है – भजन
- hindiऐ मुरली वाले मेरे कन्हैया, बिना तुम्हारे
- hindiआज है आनंद बाबा नन्द के भवन में
- hindiआ जाओ सरकार, दिल ने पुकारा है
- hindiअब किसी महफिल में जाने
- hindiआता रहा है सांवरा, आता ही रहेगा
- hindiआपने अपना बनाया मेहरबानी आपकी
- hindiआनंद ही आनंद बरस रहा, बलिहारी ऐसे सद्गुरु की
- hindiआना मदन गोपाल, हमारे घर कीर्तन में
- hindiअगर प्यार तेरे से पाया ना होता
- hindiगजरा गिर गया जमुना जल में
- hindiबनवारी रे! जीने का सहारा तेरा नाम रे
- hindiबनवारी ओ कृष्ण मुरारी
- hindiबांटो बांटो मिठाई मनाओ ख़ुशी
Found a Mistake or Error? Report it Now


