जिस पर हो हनुमान की कृपा PDF हिन्दी
Download PDF of Jis Par Ho Hanuman Ki Kripa Bhajan Hindi
Hanuman Ji ✦ Bhajan (भजन संग्रह) ✦ हिन्दी
जिस पर हो हनुमान की कृपा हिन्दी Lyrics
|| जिस पर हो हनुमान की कृपा ||
जिस पर हो हनुमान की कृपा,
तकदीर का धनी वो नर है,
रखवाला हो मारुती नंदन,
फिर किस बात का डर है,
भजन पवन सुत का कीजिए,
नाम अमृत का प्याला पीजिए ॥
शीश मुकुट कान में कुण्डल,
लाल सिन्दूर से काया,
लाल लंगोटे वाला हनुमत,
माँ अंजनी का जाया,
नाश करे दुष्टों का,
भक्तों का भय लेता हर है,
रखवाला हो मारुती नंदन,
फिर किस बात का डर है,
भजन पवन सुत का कीजिए,
नाम अमृत का प्याला पीजिए ॥
आई घड़ी जब जब दुविधा की,
राम के काम बनाए,
मात सिया वरदान दिया,
संकट मोचन कहलाए,
पूजा मंगल शनि करे,
मंगल होता उस घर है,
रखवाला हो मारुती नंदन,
फिर किस बात का डर है,
भजन पवन सुत का कीजिए,
नाम अमृत का प्याला पीजिए ॥
बल देते हो निर्बल को,
निर्धन को माया देते,
रोग कष्ट कटते रोगी को,
निर्मल काया देते,
‘लख्खा’ की भी सुध लेना,
चरणों का ‘सरल’ चाकर है,
रखवाला हो मारुती नंदन,
फिर किस बात का डर है,
भजन पवन सुत का कीजिए,
नाम अमृत का प्याला पीजिए ॥
जिस पर हो हनुमान की कृपा,
तकदीर का धनी वो नर है,
रखवाला हो मारुती नंदन,
फिर किस बात का डर है,
भजन पवन सुत का कीजिए,
नाम अमृत का प्याला पीजिए ॥
Join HinduNidhi WhatsApp Channel
Stay updated with the latest Hindu Text, updates, and exclusive content. Join our WhatsApp channel now!
Join Nowजिस पर हो हनुमान की कृपा
READ
जिस पर हो हनुमान की कृपा
on HinduNidhi Android App
DOWNLOAD ONCE, READ ANYTIME
Your PDF download will start in 15 seconds
CLOSE THIS
