सरस्वती वंदना PDF हिन्दी
Download PDF of Saraswati Vandana
Saraswati Maa ✦ Pooja Vidhi (पूजा विधि) ✦ हिन्दी
सरस्वती वंदना हिन्दी Lyrics
|| Saraswati Vandana ||
मुझको नवल उत्थान दो
माँ सरस्वती वरदान दो.
तेरी करूं माँ प्रार्थना .
पूरी करो माँ साधना
नव गति नवल लय ताल दो
माँ सरस्वती वरदान दो…
मुझको नवल उत्थान दो
माँ सरस्वती वरदान दो
माया मुझे नहीं छल सके…
विद्या विनय का ज्ञान दो
माँ सरस्वती वरदान दो.
मुझको नवल उत्थान दो
माँ सरस्वती वरदान दो.
|| सरस्वती वन्दना -” या कुन्देन्दु तुषारहारधवला“ ||
या कुन्देन्दुतुषारहारधवला
या शुभ्रवस्त्रावृता
या वीणावरदण्डमण्डितकरा
या श्वेतपद्मासना।
या ब्रह्माच्युतशंकरप्रभृतिभिर्देवैः सदा वन्दिता
सा मां पातु सरस्वती भगवती निःशेषजाड्यापहा ॥
|| सरस्वती वंदना गीत ||
वर दे, वीणावादिनि वर दे !
प्रिय स्वतंत्र-रव अमृत-मंत्र नव
भारत में भर दे !
काट अंध-उर के बंधन-स्तर
बहा जननि, ज्योतिर्मय निर्झर;
कलुष-भेद-तम हर प्रकाश भर
जगमग जग कर दे !
नव गति, नव लय, ताल-छंद नव
नवल कंठ, नव जलद-मन्द्ररव;
नव नभ के नव विहग-वृंद को
नव पर, नव स्वर दे !
वर दे, वीणावादिनि वर दे।
Join HinduNidhi WhatsApp Channel
Stay updated with the latest Hindu Text, updates, and exclusive content. Join our WhatsApp channel now!
Join Nowसरस्वती वंदना
READ
सरस्वती वंदना
on HinduNidhi Android App