श्री राणी सती दादी चालीसा PDF हिन्दी
Download PDF of Shri Rani Sati Dadi Chalisa Hindi
Misc ✦ Chalisa (चालीसा संग्रह) ✦ हिन्दी
श्री राणी सती दादी चालीसा हिन्दी Lyrics
श्री राणी सती दादी चालीसा का पाठ करना दादी जी के भक्तों के लिए एक विशेष आध्यात्मिक अभ्यास है। इसे करने से मन को शांति मिलती है और जीवन की कठिनाइयों को दूर करने की शक्ति प्राप्त होती है। चालीसा में 40 छंद होते हैं, जिनमें दादी जी की महिमा, त्याग और उनके प्रति श्रद्धा का वर्णन होता है। नियमित पाठ से भक्तों के जीवन में सुख, समृद्धि और संतोष का आगमन होता है। यह चालीसा भक्तों को धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है और उन्हें सही निर्णय लेने में मदद करती है।
|| श्री राणी सती दादी चालीसा (Rani Sati Dadi Chalisa PDF) ||
॥ दोहा ॥
श्री गुरु पद पंकज नमन,
दुषित भाव सुधार,
राणी सती सू विमल यश,
बरणौ मति अनुसार,
काम क्रोध मद लोभ मै,
भरम रह्यो संसार,
शरण गहि करूणामई,
सुख सम्पति संसार॥
॥ चौपाई ॥
नमो नमो श्री सती भवानी।
जग विख्यात सभी मन मानी ॥
नमो नमो संकट कू हरनी।
मनवांछित पूरण सब करनी ॥
नमो नमो जय जय जगदंबा।
भक्तन काज न होय विलंबा ॥
नमो नमो जय जय जगतारिणी।
सेवक जन के काज सुधारिणी ॥
दिव्य रूप सिर चूनर सोहे ।
जगमगात कुन्डल मन मोहे ॥
मांग सिंदूर सुकाजर टीकी ।
गजमुक्ता नथ सुंदर नीकी ॥
गल वैजंती माल विराजे ।
सोलहूं साज बदन पे साजे ॥
धन्य भाग गुरसामलजी को ।
महम डोकवा जन्म सती को ॥
तनधनदास पति वर पाये ।
आनंद मंगल होत सवाये ॥
जालीराम पुत्र वधु होके ।
वंश पवित्र किया कुल दोके ॥
पति देव रण मॉय जुझारे ।
सति रूप हो शत्रु संहारे ॥
पति संग ले सद् गती पाई ।
सुर मन हर्ष सुमन बरसाई ॥
धन्य भाग उस राणा जी को ।
सुफल हुवा कर दरस सती का ॥
विक्रम तेरह सौ बावन कूं ।
मंगसिर बदी नौमी मंगल कूं ॥
नगर झून्झूनू प्रगटी माता ।
जग विख्यात सुमंगल दाता ॥
दूर देश के यात्री आवै ।
धुप दिप नैवैध्य चढावे ॥
उछाङ उछाङते है आनंद से ।
पूजा तन मन धन श्रीफल से ॥
जात जङूला रात जगावे ।
बांसल गोत्री सभी मनावे ॥
पूजन पाठ पठन द्विज करते ।
वेद ध्वनि मुख से उच्चरते ॥
नाना भाँति भाँति पकवाना ।
विप्र जनो को न्यूत जिमाना ॥
श्रद्धा भक्ति सहित हरसाते ।
सेवक मनवांछित फल पाते ॥
जय जय कार करे नर नारी ।
श्री राणी सतीजी की बलिहारी ॥
द्वार कोट नित नौबत बाजे ।
होत सिंगार साज अति साजे ॥
रत्न सिंघासन झलके नीको ।
पलपल छिनछिन ध्यान सती को ॥
भाद्र कृष्ण मावस दिन लीला ।
भरता मेला रंग रंगीला ॥
भक्त सूजन की सकल भीङ है ।
दरशन के हित नही छीङ है ॥
अटल भुवन मे ज्योति तिहारी ।
तेज पूंज जग मग उजियारी ॥
आदि शक्ति मे मिली ज्योति है ।
देश देश मे भवन भौति है ॥
नाना विधी से पूजा करते ।
निश दिन ध्यान तिहारो धरते ॥
कष्ट निवारिणी दुख: नासिनी ।
करूणामयी झुन्झुनू वासिनी ॥
प्रथम सती नारायणी नामा ।
द्वादश और हुई इस धामा ॥
तिहूं लोक मे कीरति छाई ।
राणी सतीजी की फिरी दुहाई ॥
सुबह शाम आरती उतारे ।
नौबत घंटा ध्वनि टंकारे ॥
राग छत्तीसों बाजा बाजे ।
तेरहु मंड सुन्दर अति साजे ॥
त्राहि त्राहि मै शरण आपकी ।
पुरी मन की आस दास की ॥
मुझको एक भरोसो तेरो ।
आन सुधारो मैया कारज मेरो ॥
पूजा जप तप नेम न जानू ।
निर्मल महिमा नित्य बखानू ॥
भक्तन की आपत्ति हर लिनी ।
पुत्र पौत्र सम्पत्ति वर दीनी ॥
पढे चालीसा जो शतबारा ।
होय सिद्ध मन माहि विचारा ॥
टिबरिया ली शरण तिहारी।
क्षमा करो सब चूक हमारी ॥
॥ दोहा ॥
दुख आपद विपदा हरण,
जन जीवन आधार ।
बिगङी बात सुधारियो,
सब अपराध बिसार ॥
॥ मात श्री राणी सतीजी की जय ॥
|| श्री राणी सती दादी चालीसा पाठ की विधि ||
- चालीसा का पाठ करने के लिए सुबह का समय सबसे उत्तम माना जाता है। स्नान करके स्वच्छ वस्त्र पहनें।
- अपने पूजा स्थल पर श्री राणी सती दादी जी की प्रतिमा या तस्वीर स्थापित करें। धूप, दीप, फूल और प्रसाद अर्पित करें।
- मन में दादी जी का ध्यान करते हुए अपनी इच्छा या मनोकामना का संकल्प लें।
- अब, पूरी श्रद्धा और एकाग्रता के साथ चालीसा का पाठ शुरू करें।
- चालीसा का पाठ पूरा होने के बाद, दादी जी की आरती करें और प्रसाद वितरित करें।
|| श्री राणी सती दादी चालीसा पाठ के लाभ ||
- चालीसा का नियमित पाठ करने से मन शांत और स्थिर होता है, जिससे तनाव कम होता है।
- यह घर में सुख, समृद्धि और सौभाग्य लाता है।
- दादी जी की कृपा से जीवन की बाधाएं और परेशानियां दूर होती हैं।
- भक्तों को आत्मविश्वास और साहस मिलता है, जिससे वे अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर पाते हैं।
- परिवार में प्रेम और सामंजस्य बढ़ता है।
Join HinduNidhi WhatsApp Channel
Stay updated with the latest Hindu Text, updates, and exclusive content. Join our WhatsApp channel now!
Join Nowश्री राणी सती दादी चालीसा

READ
श्री राणी सती दादी चालीसा
on HinduNidhi Android App
DOWNLOAD ONCE, READ ANYTIME
Your PDF download will start in 15 seconds
CLOSE THIS
