कोई जाये जो वृन्दावन मेरा पैगाम ले जाना
तर्ज – जगत के रंग
कोई जाये जो वृन्दावन,
मेरा पैगाम ले जाना,
मैं खुद तो जा नहीं पाऊँ,
मेरा प्रणाम ले जाना ||
ये कहना मुरली वाले से,
मुझे तुम कब बुलाओगे,
पड़े जो जाल माया के,
उन्हे तुम कब छुडाओगे,
मुझे इस घोर दल दल से,
मेरे भगवान ले जाना,
कोई जाये जो वृंदावन,
मेरा पैगाम ले जाना ||
जब उनके सामने जाओ,
तो उनको देखते रहना,
मेरा जो हाल पूछें तो,
जुबाँ से कुछ नहीं कहना,
बहा देना कुछ एक आँसू,
मेरी पहचान ले जाना,
कोई जाये जो वृंदावन,
मेरा पैगाम ले जाना ||
जो रातें जाग कर देखें,
मेरे सब ख्वाब ले जाना,
मेरे आँसू तड़प मेरी,
मेरे सब भाव ले जाना,
न ले जाओ अगर मुझको,
मेरा सामान ले जाना,
कोई जाये जो वृंदावन,
मेरा पैगाम ले जाना ||
मैं भटकूँ दर-ब-दर प्यारे,
जो तेरे मन में आये कर,
मेरी जो साँसे अंतिम हो,
वो निकलें तेरी चौखट पर,
हरिदासी हूँ मैं तेरी,
मुझे बिन दाम ले जाना,
कोई जाये जो वृंदावन,
मेरा पैगाम ले जाना ||
कोई जाये जो वृन्दावन,
मेरा पैगाम ले जाना,
मैं खुद तो जा नहीं पाऊँ,
मेरा प्रणाम ले जाना ||
- hindiआज जन्माष्टमी पर अवश्य पढ़ें – भए प्रगट कृपाला दीनदयाला
- hindiकान्हा मेरी राखी का, तुझे कर्ज चुकाना है – भजन
- hindiऐ मुरली वाले मेरे कन्हैया, बिना तुम्हारे
- hindiआज है आनंद बाबा नन्द के भवन में
- hindiआ जाओ सरकार, दिल ने पुकारा है
- hindiअब किसी महफिल में जाने
- hindiआता रहा है सांवरा, आता ही रहेगा
- hindiआपने अपना बनाया मेहरबानी आपकी
- hindiआनंद ही आनंद बरस रहा, बलिहारी ऐसे सद्गुरु की
- hindiआना मदन गोपाल, हमारे घर कीर्तन में
- hindiअगर प्यार तेरे से पाया ना होता
- hindiगजरा गिर गया जमुना जल में
- hindiबनवारी रे! जीने का सहारा तेरा नाम रे
- hindiबनवारी ओ कृष्ण मुरारी
- hindiबांटो बांटो मिठाई मनाओ ख़ुशी
Found a Mistake or Error? Report it Now


