Shri Ram

जिनके हृदय श्री राम बसे – भजन

Jinke Hridey Shri Ram Base Bhajan Hindi Lyrics

Shri Ram ✦ Bhajan (भजन संग्रह) ✦ हिन्दी
Share This

Join HinduNidhi WhatsApp Channel

Stay updated with the latest Hindu Text, updates, and exclusive content. Join our WhatsApp channel now!

Join Now

॥ जिनके हृदय श्री राम बसे – भजन ॥

जिनके हृदय श्री राम बसे,
उन और को नाम लियो ना लियो ।
जिनके हृदय श्री राम बसे,
उन और को नाम लियो ना लियो ।
जिनके हृदय श्री राम ।

कोई मांगे कंचन सी काया,
कोई मांग रहा प्रभु से माया ।
कोई पुण्य करे, कोई दान करे,
कोई दान का रोज बखान करे ।
जिन कन्या धन को दान दियो,
जिन कन्या धन को दान दियो,
उन और को दान दियो ना दियो ॥

जिनके हृदय श्री राम बसे,
उन और को नाम लियो ना लियो ।
जिनके हृदय श्री राम ।

कोई घर में बैठा नमन करे,
कोई हरि मंदिर में भजन करे ।
कोई गंगा यमुना स्नान करे,
कोई काशी जाके ध्यान धरे ।
जिन मात पिता की सेवा की,
जिन मात पिता की सेवा की,
उन तीर्थ स्नान किओ ना किओ ॥

जिनके हृदय श्री राम बसे,
उन और को नाम लियो ना लियो ।
जिनके हृदय श्री राम ।

Read in More Languages:

Found a Mistake or Error? Report it Now

जिनके हृदय श्री राम बसे - भजन PDF

Download जिनके हृदय श्री राम बसे - भजन PDF

जिनके हृदय श्री राम बसे - भजन PDF

Leave a Comment

Join WhatsApp Channel Download App