|| प्रेम रंग से भरी ये ब्रज की होरी लागे ||
प्रेम रंग से भरी ये ब्रज की होरी लागे ॥
दोहा – कान्हा पे रंग डारने,
गोरी राधिका आई,
रंग भरी वो प्यार के,
भर पिचकारी लाई ॥
प्रेम रंग से भरी ये ब्रज की होरी लागे,
ब्रज की होरी लागे,
कान्हा को तो लाल करने की तैयारी लागे ॥
मुरली मनोहर कारे कारे,
राधा गोरी गोरी,
कान्हा के संग खेलन आई,
बरसाने की होरी,
राधे और मोहन की,
हाँ राधे और मोहन की,
जोड़ी प्यारी लागे,
जोड़ी प्यारी लागे,
कान्हा को तो लाल करने की तैयारी लागे,
प्रेम रंग से भरी ये ब्रज की होली लागे,
ब्रज की होरी लागे,
कान्हा को तो लाल करने की तैयारी लागे ॥
ग्वाल बाल और सखियों ने भी,
कर ली है तयारी,
बच ना पाए होरी में तो,
कोई भी इस बारी,
फागुन माह की छटा तो,
फागुन माह की छटा तो,
बडी न्यारी लागे,
बडी न्यारी लागे,
कान्हा को तो लाल करने की तैयारी लागे,
प्रेम रंग से भरी ये ब्रज की होली लागे,
ब्रज की होरी लागे,
कान्हा को तो लाल करने की तैयारी लागे ॥
आओ भक्तो इस होरी में,
तुम भी तन मन रंग लो,
रंगों की इस होरी में,
प्रेम रंग तुम भर लो,
सारी दुनिया राधे मोहन,
सारी दुनिया राधे मोहन,
की पुजारी लागे,
हाँ पुजारी लागे,
कान्हा को तो लाल करने की तैयारी लागे,
प्रेम रंग से भरी ये ब्रज की होली लागे,
ब्रज की होरी लागे,
कान्हा को तो लाल करने की तैयारी लागे ॥
प्रेम रंग से भरी ये ब्रज की होरी लागे,
ब्रज की होरी लागे,
कान्हा को तो लाल करने की तैयारी लागे ॥
Read in More Languages:- sanskritश्रीराधाष्टकम्
- hindiआई बागों में बहार, झूला झूले राधा प्यारी
- hindiएक नजर कृपा की कर दो, लाडली श्री राधे
- hindiछोटी सी किशोरी मोरे अंगना मे डोले रे
- hindiअरे रे मेरी जान है राधा
- hindiहे करुणा मयी राधे, मुझे बस तेरा सहारा है
- hindiजिस देश में, जिस भेष में, जिस धाम में रहो
- hindiकैसे जिऊ मैं राधा रानी तेरे बिना
- hindiकभी भूलू ना.. मेरे राधा रमण
- hindiकरदो करदो बेडा पार राधे अलबेली सरकार
- hindiखुल गया बैंक राधा, रानी के नाम का
- hindiकरुणामयी किरपामयी, मेरी दयामयी राधे
- hindiलाड़ली अद्भुत नजारा, तेरे बरसाने में है
- hindiमैं तो आई वृन्दावन धाम, किशोरी तेरे चरनन में
- hindiमेरी विनती यही है! राधा रानी
Found a Mistake or Error? Report it Now

